जल संरक्षण में बनाएं करियर, जानें वाटर हार्वेस्टिंग के कोर्स और रोजगार के अवसर

जल संकट और भूजल के घटते स्तर के बीच वाटर हार्वेस्टिंग और जल प्रबंधन का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग सरकारी विभागों, उद्योगों, रियल एस्टेट, गैर-सरकारी संगठनों और जल संरक्षण परियोजनाओं में बढ़ रही है। जानिए वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर मैनेजमेंट और वाटरशेड मैनेजमेंट से जुड़े प्रमुख कोर्स, उनकी योग्यता, प्रशिक्षण संस्थानों और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में।
वाॅटर हार्वेस्टिंग में एक शानदार करियर।
वाॅटर हार्वेस्टिंग में एक शानदार करियर।
Published on: 
6 min read

दुनिया जल संकट के दौर से गुर रही है। अंतर्राष्ट्रीय शोधों की माने तो यह निष्कर्ष सामने आया है कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। जल स्तर लगातार घट रहा हैं, कुंए, पोखर और तालाब सूखते जा रहे हैं और आबादी के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी भी है और जरूरत भी है कि हम पानी की बर्बाद को तत्काल रोके और वर्षा जल के संचयन तथा भूगर्भीय जल के स्तर को बढ़ाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करें। चेन्नई से पिछले दिनों जल संकट से त्राहि-त्राहि मचने की खबर आई थी, जहां पीने का पानी लोगों को प्राप्त नहीं हो रहा है। आज यह सिर्फ चेन्नई, तमिलनाडु, महाराष्ट्र या फिर यूपी के बुंदेलखंड की ही समस्या नहीं है, बल्कि पूरा विश्व पानी की किल्लत से जूझ रहा है।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि अगला विश्वयुद्ध सभी देश पानी के लिए ही लडेंगे। इसलिए आज लोगों में जल संचयन की जागरुकता फैलाकर पानी की आवश्यकता बताना समय की मांग है। इसके लिए सरकारें और औद्योगिक प्रतिष्ठान अब वाटर हार्वेस्टिंग/कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, क्योंकि इन समस्याओं से निपटने के लिए वाटर मैनेजमेंट के ट्रेंड प्रोफेशनल्स को ही व्यावहारिक जानकारी होती है। ऐसे प्रशिक्षित लोग वाटर रीसाइकलिंग की अच्छी समझ रखते हैं। जाहिर है कि लगातार बढ़ेते जल संकट को कंट्रोल में लाने के लिए आगे के वर्षों में भी जल वैज्ञानिक, पर्यावरण इंजीनियर, ट्रेंड वाटर कंजर्वेशनिस्ट या वाटर मैनेजमेंट जेसे प्रोफेशनल्स की मांग बनी रहेगी।

जल संकट के पीछे केवल पानी की कमी नहीं

जल संकट का कारण केवल बारिश का कम होना नहीं है। कई क्षेत्रों में भूजल का अत्यधिक दोहन, नदियों और जलाशयों का प्रदूषण, जल स्रोतों पर अतिक्रमण और पानी के असमान वितरण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश के पैटर्न में बदलाव और कम समय में अधिक बारिश होने जैसी घटनाएं भी जल प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं। ऐसे में केवल नए जल स्रोत तलाशना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उपलब्ध पानी का बेहतर प्रबंधन और संरक्षण भी जरूरी है।

जल प्रबंधन क्यों बन रहा है महत्वपूर्ण क्षेत्र

जल प्रबंधन अब केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित विषय नहीं रह गया है। शहरों में बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों, कृषि और निर्माण क्षेत्र में पानी की बढ़ती मांग ने इसे विकास की एक महत्वपूर्ण जरूरत बना दिया है। आज संस्थानों को ऐसे विशेषज्ञों की आवश्यकता है, जो जल उपलब्धता का आकलन कर सकें, पानी के उपयोग की योजना बना सकें और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार कर सकें। यही वजह है कि जल प्रबंधन से जुड़े तकनीकी और पेशेवर कौशलों का महत्व बढ़ रहा है।

वाटर हार्वेस्टिंग में रोजगार के अवसर

व्यावसायिक व आवासीय इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किये जाने से वाटर साइंटिस्ट, वाटर मैनेजर, हाइड्रो जियोलाॅजिस्ट, बाॅयोलाॅजिस्ट, कंसल्टेंट, वाटर कंजर्वेशनिस्ट जैसे प्रोफेशनल्स के लिए मौके बढ़ गए हैं। तेजी से उभरते ग्रीन जाॅब में शुमार इस फील्ड में समुचित पढ़ाई और प्रशिक्षण लेकर आप सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों, काॅर्पोरेट कंपनीज, एनजीओ, और हाउसिंग सोसाइटीज में अपने लिए नौकरी तलाश सकते हैं।

किन क्षेत्रों में मिल सकते हैं अवसर

इस क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों की भूमिका केवल जल संरक्षण की योजना बनाने तक सीमित नहीं होती। वे भूजल सर्वेक्षण, जल गुणवत्ता की जांच, जल संसाधनों का आकलन, वर्षा जल संचयन की डिजाइनिंग, अपशिष्ट जल के उपचार और जल ऑडिट जैसे कार्यों से भी जुड़ सकते हैं। सरकारी जल विभागों, अनुसंधान संस्थानों, पर्यावरण परामर्श कंपनियों, विकास संगठनों और निजी उद्योगों में इन विशेषज्ञताओं की उपयोगिता है। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं में भी जल विशेषज्ञ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति तथा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से संबंधित प्लांट्स में भ ऐसे ट्रेंड लोगों की काफी जरूरत देखी जा रही है। रियल स्टेट डेवलपर्स तथा बिल्डर्स भी आजकल अपने प्रोजेक्ट के लिए पानी प्रबंधन की योजना बनाने के लिए तथा हाउसिंग काॅम्प्लेक्स के पानी की रीसाइकलिंग और रीयूज के लिए वाटर मैनेजमेंट बैकग्राउंड के प्राफेशनल्स की ही सेवाएं ले रहे हैं। चाहें, तो पानी के किसी एक एरिया में स्पेशलाइजेशन करके कंसल्टेंट बनकर या फिर किसी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़कर भी इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

क्या है वाटर हार्वेस्टिंग

हर साल यह देखने में आता है कि देश में कहीं बारिश के मौसम में एक क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति होती है तो दूसरे क्षेत्रों में भयंकर सूखा होता है। इसका एक प्रमुख कारण है कि वर्षा जल का उचित संचयन न होना या फिर धरती से निकाले गए जल को वापस धरती को न लौटाना। वैज्ञानिक तरीके हैं, जिनमें यह सबसे कारगर तरीका है। इसका फायदा यह होगा कि किसानों की मानसून पर निर्भरता कम हो जाएगी और पानी के अभाव में खराब हो रही लाखों हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी। उम्मीद है कि गहराते इस जल संकट को दूर करने के लिए आने वाले समय में इस वैज्ञानिक तकनीक को इस्तेमाल निजी तौर भी और अधिक बढ़ेगा।

वाटर हार्वेस्टिंग के प्रमुख तरीके

वर्षा जल संचयन के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। घरों और इमारतों की छतों पर गिरने वाले बारिश के पानी को पाइप के माध्यम से टैंक में जमा किया जा सकता है या फिल्टर करके रिचार्ज पिट और सोख्ता गड्ढों के जरिए जमीन में पहुंचाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के तालाब, छोटे चेक डैम, मेड़बंदी और कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाएं बारिश के पानी को रोकने और मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं। हालांकि, किसी भी तकनीक का चयन स्थानीय मिट्टी, भूगर्भीय संरचना, बारिश की मात्रा और भूजल की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

केवल वर्षा जल संचयन ही पर्याप्त नहीं

जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन के साथ पानी की मांग को नियंत्रित करना भी जरूरी है। घरों, कार्यालयों और उद्योगों में पानी की खपत का नियमित ऑडिट, लीकेज की रोकथाम, कम पानी इस्तेमाल करने वाली तकनीकों को अपनाना और उपचारित अपशिष्ट जल का दोबारा उपयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उदाहरण के लिए, ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी का इस्तेमाल बागवानी, सफाई और कुछ औद्योगिक प्रक्रियाओं में किया जा सकता है। इससे ताजे पानी पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।

आवश्यक योग्यता

जल प्रबंधन और संरक्षण पर आधारित कई तरह के कोर्स आजकल देश के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में संचालित हो रहे हैं, जहां आप वाटर साइंस, वाटर कंजर्वेशन, वाटर मैनेजमेंट, वाटर हार्वेस्टिंग एंड मैजेजमेंट नाम से एक ऐसा ही सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहा है, जिसे 10वीें के बाद किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को बारिश के पानी को संरक्षित करने, वर्षाजल मापन तथा वाटर टेबल आदि बेसिक चीजों की जानकारी दी जाती है। अगर आप बाॅयोलाॅजी विषय से 12वीं पास हैं और इस क्षेत्र में स्नातक करना चाहते हैं, तो एक्वा साइंस या वाटर साइंस में बीएससी और एमएससी कर कसते हैं।

इन कौशलों की भी होगी जरूरत

जल प्रबंधन के क्षेत्र में अकादमिक योग्यता के साथ व्यावहारिक और तकनीकी कौशल भी महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों को जल विज्ञान, भूजल विज्ञान, जल गुणवत्ता परीक्षण, पर्यावरणीय आकलन और जल संसाधन प्रबंधन की बुनियादी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा, डेटा विश्लेषण, GIS और रिमोट सेंसिंग जैसे डिजिटल टूल्स का ज्ञान भी उपयोगी साबित हो सकता है। फील्ड सर्वेक्षण, रिपोर्ट लेखन और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद करने की क्षमता इस क्षेत्र में काम करने के अवसरों को और बेहतर बना सकती है।

वाटर हार्वेस्टिंग क्षेत्र में मासिक आय

अभी इस फील्ड में बाजार की मांग के अनुरूप उतने प्रशिक्षित व क्वालिफाइड लोग नहीं हैं। यही कारण है कि ऐसे प्रोफेशनल्स को इस फील्ड में आने पर शुरुआत से ही काफी अच्छी सैलरी मिल रही है। अनुभव के आधार पर देखें तो फ्रेशर (0–2 वर्ष) की मासिक आय लगभग ₹20,000–35,000 होती है। वहीं 2–5 वर्ष के अनुभव पर ₹35,000–60,000, 5–8 वर्ष वालो की ₹60,000–90,000, 8–12 वर्ष वालों की ₹90,000–1.5 लाख प्रतिमाह और 12 वर्ष से अधिक वालों की मासिक आय ₹1.5–2.5 लाख या उससे अधिक होती है।

आगे कैसा रहेगा करियर

जलवायु परिवर्तन, तेजी से बढ़ते शहरीकरण और उद्योगों में पानी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए जल प्रबंधन आने वाले वर्षों में भी एक महत्वपूर्ण पेशेवर क्षेत्र बना रह सकता है। हालांकि, इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी विशेषज्ञता, अनुभव और कार्यक्षेत्र पर निर्भर करेंगी। जिन युवाओं की रुचि पर्यावरण, विज्ञान, भूगोल और सतत विकास में है, उनके लिए यह एक ऐसा क्षेत्र हो सकता है जहां वे अपने पेशेवर कौशल के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय बदलाव में भी योगदान दे सकते हैं।

वाटर हार्वेस्टिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान

जिन प्रमुख संस्थानों में वाटर हार्वेिस्टंग के कोर्स कराये जाते हैं उनके नाम व कोर्स इस प्रकार हैं -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें