वर्षा जल संचयन और इसके लाभ
वर्षा जल संचयन और इसके लाभ

वर्षा जल संचयन और इसके लाभ | Rainwater Harvesting Essay in Hindi

जानिए कैसे वर्षा जल संचयन आपके जीवन और पर्यावरण को कैसे बेहतर बना सकता है और इसके लाभों को समझें | Get information about rain harvesting in hindi.
Published on
1 min read
वर्षा जलसंग्रहण क्‍या है ?

वर्षा के पानी का बाद में उत्‍पादक कामों में इस्‍तेमाल के लिए इकट्ठा करने को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। आपकी छत पर गिर रहे बारिश के पानी को सामान्‍य तरीके से इकट्ठा कर उसे शुद्ध बनाने का काम वर्षा जल का संग्रहण कहलाता है।

 

वर्षा जल संग्रहण क्‍यों किया जाता है ?

आज अच्‍छी गुणवत्‍ता वाले पानी की कमी चिंता का एक बड़ा कारण बन गई है। हालांकि, शुद्ध और अच्‍छी गुणवत्‍ता वाला वर्षा जल जल्‍द ही बह जाता है।

वर्षा जल संग्रहण के लाभ

  • भूजल या नगरपालिका के जल कनेक्‍शन से होने वाले पानी की सप्‍लाई जैसे अन्‍य स्रोतों का यह पूरक हो सकना
  • जिन क्षेत्रों में पानी का अन्‍य कोई स्रोत न हो, वहां निर्माण या खेती कार्य किया जा सकता है
  • उच्‍च गुणवत्‍ता जल- शुद्ध, रसायन मुक्‍त होता है
  • जलापूर्ति की कम लागत
  • बाढ़ के वेग को कम कर मृदा अपरदन को कम करता है

वर्षा जल संग्रहण सबसे उपयुक्‍त होता है, जहां...

  1. भूजल कम है
  2. भूजल दूषित है
  3. जमीन विषम या पर्वतीय हो
  4. भूकम्‍प या बाढ़ सम्‍बन्‍धी घटनाएं आम हों
  5. लवण युक्‍त पानी की आवाजाही जल में खतरनाक स्‍तर तक हो
  6. जनसंख्‍या घनत्‍व कम हो
  7. बिजली और पानी के दाम बढ़ रहे हों
  8. पानी बहुत खारा हो या उसमें खनिज अधिक हों

वर्षा जल का इस्‍तेमाल किया जा सकता है :

  • पीने, खाना पकाने या नहाने के लिए (फिल्‍टर वाली गुणवत्‍ता)
  • शौच के लिए
  • कपड़े धोने के लिए
  • सिंचाई के लिए
  • मवेशियों की जरूरतों के लिए

 

ये भी पढ़े - 

जल संरक्षण का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गुलेरिया बांध से डरे ग्रामीण  

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org