वंशिका सिंह
वंशिका सिंह एक रिसर्चर और लेखिका हैं, जिनका काम हैदराबाद के निम्न आयवर्ग वाले इलाकों में युवाओं में जोखिम लेने की प्रवृत्ति और उनकी आकांक्षाओं पर आधारित है। जब वे शहर में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के श्रम का दस्तावेजीकरण कर रही थीं, तब पानी की कहानियों में उनकी रुचि बढ़ी। इसने उन्हें मानव शरीर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, अनियमित मानसून के कारण बढ़ती बीमारियों और जल आपूर्ति संरचना की मरम्मत में लगने वाले श्रम आदि की कहानियां कहने को प्रेरित किया।
हालांकि, उनका काम शहरों पर केंद्रित रहा, पर जब उनके माता-पिता ने सेवा-निवृत्ति के बाद जैविक खेती शुरू की, तो भूजल में बदलाव को समझने के प्रयास में पानी पर उनकी समझ गहरी होने लगी। पानी की दुनिया के इस बिखराव को वे गुनगुनाते, पसंदीदा संगीत की प्लेलिस्ट बनाते और मुक्त छंद लिखते हुए समेटने का प्रयास करती हैं।