आरती केलकर खम्बेटे
आरती केलकर खम्बेटे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर शोध और लेखन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने एम.फिल (यूनिवर्सिटी ऑफ शेफ़ील्ड, यूके) और पीएचडी (यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, भारत) के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े चिकित्सीय, सामाजिक, पर्यावरणीय और व्यवहारिक कारकों पर शोध किया है। उन्हें स्वास्थ्य और जल क्षेत्र में कार्य करने का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। वे शोध, रिपोर्ट, लेख, समीक्षाएं लिखने एवं संपादन में दक्ष हैं। उन्हें जल, स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी और पर्यावरण से जुड़े विषयों के आपसी संबंधों को समझने में गहरी रुचि है। वे इंडिया वॉटर पोर्टल से कंसल्टेंट के रूप में जुड़ी हुई हैं और पुणे में रहती हैं। उनसे aarti@indiawaterportal.org पर संपर्क किया जा सकता है।