नर्मदा की सहायक नदियां 
लेख

नर्मदा की सहायक नदियां

Author : नर्मदा समग्र

नर्मदा नदी शहडोल जिले के अमरकंटक (22.40श् उ0, 80*45श् पू0) से 1051 मीटर की ऊंचाई से निकलकर भडोच (21*43श् उ0, 72*57श् पू0) के निकट खंभात की खाडी में गिरती है । इसकी कुल लम्बाई 1312 कि0मी0 है । यह 1077 कि0मी0 तक मध्यप्रदेश के शहडोल, मण्डला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, खण्डवा तथा खरगोन जिलों से होकर बहती है । इसके बाद 74 कि0मी0 तक महाराष्ट्र को स्पर्श करती हुई बहती है, जिसमें 34 कि0मी0 तक मध्यप्रदेश के साथ और 40 कि0मी0 तक गुजरात के साथ महाराष्ट्र की सीमाएं बनाती है । खंभात की खाडी में गिरने के पहले लगभग 161 कि0मी0 गुजरात में बहती है । इस प्रकार, इसके प्रवाह-पथ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात - तीन राज्य पडते हैं । नर्मदा का कुल जल-संग्रहण क्षेत्र 98,799 वर्ग कि0मी0 है, जिसमें से 88.02 प्रतिशत क्षेत्र म0प्र0 में, 3.31 प्रतिशत क्षेत्र महाराष्ट्र में और 8.67 प्रतिशत क्षेत्र गुजरात में है । नदी के कछार में 160 लाख एकड भूमि खेती के लायक है, जिसमें 144 लाख एकड अकेले मध्यप्रदेश में है एवं शेष महाराष्ट्र और गुजरात में है ।

वैसे तो छोटी-बडी एकतालीस नदियाँ नर्मदा से मिलकर सागर तक जाती हैं, लेकिन, नर्मदा-जलग्रहण क्षेत्र में सम्मिलित होने वाली सहायक नदियों में उन्नीस प्रमुख हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है -

क्रमांक   सहायक नदी का नाम   सहायक नदी की लम्बाई (कि0मी0)   जलग्रहण क्षेत्र (वर्ग कि0मी0)
 (दक्षिण तटीय सहायक नदियाँ)  
1   हिरदन   188   4792
2   तिन्दोनी   117   1631
3   बारना   105   1786
4   कोलार   101   1347
5   मान   88   1528
6   उरी   74   1813
7   हथनी   80   1943
8   ओरसांग   101   4080
(वाम तटीय सहायक नदियाँ)  
9   बरनर   177   4118
10   बन्जर   183   3625
11   शेर   129   2900
12   शक्कर   161   2292
13   दुधी   129   1541
14   तवा   172   6333  
15   गंजाल   88   1930
16   छोटा तवा   169   5051
17   कुन्दी   121   3820
18   गोई   129   1891
19   करजन 931 489
SCROLL FOR NEXT