लेख

वनस्पति और जीव

Author : आर. पनिरसिलवम

मैंग्रोव वन जिन्हें कभी केवल अनुपयोगी दलदल समझा जाता था आज उपयोगी तथा परिस्थितिकीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में देखे जाते हैं। खारे पानी और दलदली क्षेत्र होने पर भी मैंग्रोव वनों में विभिन्न प्रकार के पौधों और जीव-जन्तुओं की अनेक प्रजातियां पायी जाती हैं। ये क्षेत्र अन्य प्रकार के पौधों के लिये भी भोजन तथा आवास प्रदान करते हैं। अक्सर यह माना जाता है कि मैंग्रोव वन कम आवासीय विविधता वाले होते हैं और वहां कुछ ही प्रजातियां पाई जाती हैं जबकि यथार्थ में मैंग्रोव वन विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों व जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

मैंग्रोव वनों में पौधों के अतिरिक्त जीवाणु, कवक तथा शैवाल भी पाये जाते हैं। मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की गतिविधियां मुख्यतः पादप प्लवकों तथा सूक्ष्म शैवालों पर निर्भर करती है। विभिन्न प्रकार के शैवाल अकशेरुकी जीवों तथा मछलियों की अनेक प्रजातियों को भोजन प्रदान करते हैं। मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र में शैवालों की विविधता अधिक होती है। शैवालों की मात्रा तथा प्रकार मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र की भौतिक तथा रासायनिक संरचना पर निर्भर करती है। इनमें मुख्य कारक खारापन, तापमान, ज्वार, लहरों का प्रभाव तथा सूर्य के प्रकाश की तीव्रता है।

भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पाए जाने वाले जीवों की प्रजातियों की संख्या

जीव समूह

जीवों की प्रजातियों की संख्या

पूर्वी तट

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

पश्चिमी तट

कुल

झींगा एवं समुद्री झींगा 36 17 29 55
केकड़ा 87 56 27 134
कीट 367 339 10 705
मोलास्क 181 113 81 302
अन्य कशेरुकी 574 74 181 740
मत्स्य परजीवी 7 0 0 7
मीनपक्ष मछली 330 249 124 543
उभयचर 7 5 0 11
सरीसृप 77 7 3 82
पक्षी 316 53 257 419
स्तनधारी 61 8 3 68

मैंग्रोव की वनस्पति प्रजातियां

भारत वर्ष में मैंग्रोव की विविधता

मैंग्रोव से सम्बद्ध जीव-जन्तु

मैंग्रोव वृक्ष पर बने घोंसलें में बैठा पक्षी

भारत के मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाने वाले जीवों और वनस्पतियों की कुल संख्या (खेत्रीसन 2000ए) से

क्रमांक

समूह

प्रजातियों की संख्या

वनस्पति समूह

1 मैंग्रोव 71
2 लवणीय दलदली वनस्पतियां 12
3 समुद्रीघास वनस्पतियां 11
4 समुद्री शैवाल (प्लवक एवं समुद्री खरपतवार) 557
5 जीवाणु 69
6 फफूंदी 102
7 ऐक्टिनोमाइसीज 23
8 शैवाक 32

जीव समूह

9 झींगा एवं समुद्री झींगा 55
10 केकड़ा 134
11 कीट 705
12 मोलास्क 302
13 अन्य कशेरुकी 740
14 मत्स्य परजीवी 7
15 मीननक्ष मछली 543
16 उभयचर 11
17 सरीसृप 82
18 पक्षी 419
19 स्तनधारी 68
प्रजातियों की कुल संख्या 3943

मैंग्रोव वृक्ष पर बैठा बंदर का दृश्य

मैंग्रोव की जड़े लार्वा और नन्हीं मछलियों के लिए सुरक्षित आवास स्थल हैं

SCROLL FOR NEXT