दिसंबर, 2024 को लखीमपुर खीरी जनपद में लोक भारती के सौजन्य से प्राकृतिक कृषि दर्शन यात्रा आयोजित की गई। यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम गुलौली से कृषक बन्धुओं को लेती हुई, सुखबसा, जेबी गंज होते हुए मढिया आश्रम सुरभि गौ अनुष्ठान सेवा समिति गौशाला, मैगलगंज था। यहां पर जिला लखीमपुर के अन्य विकास खण्डों से प्राकृतिक कृषक व गौसेवक भी आये। सभी लोगों का स्वागत गौशाला समिति द्वारा तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा के साथ किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने गौशाला का भ्रमण किया।
इस अवसर पर गौसेवक अजय गुप्ता तथा राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह गौशाला सरकारी मदद प्राप्त नहीं है, अपितु समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से संचालित होती है। भ्रमण के बाद गौशाला के नवनिर्मित सभागार/सत्संग भवन का उद्घाटन लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह ने किया। इसके उपरांत प्राकृतिक कृषि पर एक गोष्ठी हुई, जिसे बृजेन्द्र पाल सिंह, राजेश अग्रवाल, अजय गुप्ता एवं लोक भारती के जिला संयोजक अतुल रस्तोगी ने सम्बोधित किया। तत्पश्चात जलपान कराया गया जिसमें गौशाला में ही तैयार उत्पादों का उपयोग किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, पूज्य दण्डी स्वामी जी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सौरभ सिंह, बंग लोक भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक तपन विस्वास, शैलेन्द्र रस्तोगी, श्रीराम सिंह, जयप्रकाश वर्मा, बृजेश कुमार सिंह, अनित तिवारी, हरिओम गुप्ता, रामनिवास दीक्षित, रामप्रताप वर्मा, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, नीरज बाजपेयी, दिनेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह, शंकर लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में गौसेवक व कृषक बंधु उपस्थित रहे।
यात्रा के क्रम में मढिया आश्रम से एलिया फार्म इमलिया सुल्तानपुर में रोहित सिंह (राहुल) के प्राकृतिक कृषि फार्म पर प्राकृतिक गन्ना, ड्रैगन फ्रूट, केला एवं सहफसली का सराहनीय उत्पादन देखा गया। इस अवसर परअरोहित सिंह ने विस्तार से अपने प्राकृतिक कृषि के अनुभवों की जानकारी दी। रोहित सिंह को उन्नत प्राकृतिक कृषि हेतु प्रान्तीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों का आपस में परिचय हुआ तथा अपराह का भोजन हुआ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से वीरेंद्र सिंह राठौर, विजय पाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, अश्विनी सिंह, सुखलाल मिश्रा, प्रवीण सिंह, धनंजय सिंह, विपिन कुमार, सुशील कुमार, पप्पू सिंह, रामकिशोर मौर्या आदि उपस्थित रहे। एलिया फार्म के उपरांत प्राकृतिक कृषि दर्शन यात्रा दशरथपुर गांव में लोक भारती सीतापुर के जिला संयोजक कमलेश सिंह के फार्म पर पहुंची और यहा प्राकृतिक सब्जी व फूल के उत्पादन का अवलोकन किया। कमलेश सिंह ने विस्तार से प्राकृतिक फसलों के उत्पादन के बारे में तथा उनकी बिक्री के बारे में बताया। अपनी गौशाला के गौमूत्र संचय व्यवस्था को दिखाया तथा जीवामृत, घन जीवामृत, दशपर्णी बनाने की विधि को बताया। कमलेश सिंह को प्राकृतिक फसल उत्पादन हेतु कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उपस्थित सभी लोगों का आपस मे परिचय हुआ। इस अवसर पर देशराज यादव, राजेन्द्र पाल, शिवसागर सिंह आदि उपस्थित रहे। रात्रिभोज कमलेश सिंह के फार्म पर ही हुआ। दशरथपुर से चलकर नैमिषारण्य स्थित लखनऊ आश्रम में प्राकृतिक कृषि यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ।
यात्रा के द्वितीय दिवस 14 दिसंबर को प्रातः सभी कृषक बन्धुओं का नैमिषारण्य भ्रमण हुआ। तत्पश्चात सभी लोग श्रीकृष्ण देव तिवारी द्वारा संचालित श्री जी गिर गौशाला देखने गए, जहां पर गिर नस्ल की बहुत सुंदर गाय व नंदी देखने को मिले। गौशाला से सभी लोग कमुवापुर औषधीय फार्म देखने गए। यहां पर प्राकृतिक औशधीय कृषक अशोक गुप्ता ने अपने खेत में बोई गई फसलों को दिखाया जिनमें शतावरी, ब्राम्ही, अपराजिता, हल्दी, ड्रैगन फ्रूट, ब्लू कार्न एवं कैमोमिल प्रमुख थीं। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के वैज्ञानिक डह. दयाशंकर शंकर श्रीवास्तव ने प्राकृतिक कृषि के फायदों के बारे में बताया तथा मित्र कीटों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देशी बीज संरक्षण पर विशेष जोर दिया। अशोक गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को शुद्ध व स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन खाने में स्नेहपूर्वक परोसे। अशोक गुप्ता को औषधीय कृषि हेतु प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर उमेश चन्द्र मिश्रा, विनोद कुमार, संतोष कुमार, पंकज दीक्षित, रामकिशोर मौर्या, छोटेलाल मौर्या, लाला राम मौर्या, सीताराम भार्गव, सीता भार्गव, नीरज मिश्रा, उमेश चन्द्र मिश्रा, विभाग कार्यवाह विमलेश जी, पुनीत जी, सबल सिंह, महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
भोजन करने के बाद सभी लोग कृषक प्रशिक्षण एवं गन्ना बीज संवर्धन केंद्र मानपुर फार्म, द सेकसरिया शुगर फैक्ट्री बिसवां का भ्रमण किया जहां पर उन्नत किस्म की गन्ना की कई किस्में देखी तथा सहफसल देखी। इसके बाद एक गोष्ठी हुई जिसे महेंद्र कुमार मिश्रा, कमलेश सिंह एवं अतुल रस्तोगी ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। पसगवां में समग्र ग्राम विकास लखीमपुर के जिला प्रमुख आशीष कुमार शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पल्लवी शुक्ला, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, सत्यार्थ शुक्ला, राम शुक्ला व संदीप पाण्डेय ने प्राकृतिक कृषि यात्रा में शामिल सभी किसान बन्धुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया, अंगवस्त्र भेंट किये एवं जलपान कराने के उपरांत सभी को विदा किया।
दो दिवसीय प्राकृतिक कृषि दर्शन यात्रा में लोक भारती के अवध प्रान्त संयोजक मुरलीधर वर्मा, सह जिला संयोजक जयप्रकाश वर्मा, सह जिला संयोजक श्रीराम सिंह, बिशम्भर सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अनित तिवारी, रामप्रताप वर्मा, हरीओम गुप्ता, रामनिवास दीक्षित, विनय सिंह, देशराज सिंह, अनिरुद्ध सिंह लखमी, नत्थू सिंह, डह. सचेन्द्र वर्मा, हंसराज, राजेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, गया प्रसाद ज्ञानी, उ माकांत कटियार, सतीश सिंह, राजेश सिंह, रामू वर्मा, रामगोपाल वर्मा, राजीव तिवारी, लज्जाराम यादव, प्रकाश सिंह, पंकज बैरागी, सुभाष चन्द्र, अवधेश कुमार, राजकुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, छत्रपाल जी, गंगाराम जी, चन्द्रकेश मौर्या, प्रेमनारायण, भगवत पाल, कृष्ण मुरारी, अमर सिंह, प्रेमनारायण, मुकेश कुमार, अनुराग मिश्रा आदि सम्मिलित हुए। यात्रा में सम्मिलित अधिकांश कृषक बन्धुओं ने भविष्य में गौ आधारित प्राकृतिक कृषि करने का संकल्प लिया। यात्रा संयोजन में कृषि विभाग लखीमपुर खीरी के उपनिदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, लोक भारती सीतापुर के जिला संयोजक कमलेश सिंह, अवध प्रांत के सह संयोजक वेदरत्न जी, सीतापुर के सह जिला संयोजक श्रीकृष्ण देव तिवारी एवं कृषि विभाग लखीमपुर खीरी के सहायक तकनीकी प्रबंधक गजराम सिंह की प्रमुख भूमिका रही। यह प्राकृतिक कृषि दर्शन यात्रा लखीमपुर खीरी में प्राकृतिक कृषि के प्रसार और किसानों के मध्य इस विधि की स्वीकार्यता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें