लेख

भागीरथी, अलकनंदा पर टूटता कहर

एनडीटीवी


उत्तराखंड राज्य बनने के बाद इसे ऊर्जा राज्य बनाने की कवायद काफी तेज हुई है। भागीरथी एवं अलकनंदा गंगा की मुख्य सहायक नदियां हैं। दोनों नदियों को अनेक छोटे-बड़े बांधों में कैद किया जा रहा है।देवप्रयाग में संगम के बाद इसे गंगा कहा जाता है। भागीरथी, अलकनंदा और गंगा पर बनने वाली ये परियोजनाएं देवप्रयाग तथा नीचे की जगहों के लिए हमेशा खतरे की घंटी बनी रहेगी। साथ ही ये परियोजनाएं पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक रूप से भी विनाश का कारण बन रही हैं। भागीरथी और अलकनंदा नदी पर बड़ी संख्या में बनाए गए बांधों से लोगों के बेघर होने का खतरा बढ़ गया है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT