उष्ण कटिबंधिय वर्षावन पृथ्वी पर सजीवों की सबसे अधिक जैव विविधता को आश्रय प्रदान करते हैं।यद्यपि ये पृथ्वी की सतह के 2% से भी कम भाग को ढकते हैं, फिर भी इनमें पृथ्वी के 50% से अधिक पौधे और जीव-जन्तु पाये जाते हैं। वर्षावनों की समृद्धि के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये हैं-
वर्षावनों में निम्न कारणों से पौधे और जीव-जन्तु पाये जाते हैं
उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के स्तनधारियों (Mammals) का घर हैं।
उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के पक्षियों का घर है।
उष्णकटिबन्धिय वर्षावन कई प्रकार के रेप्टाईलों और उभयचरों (Amphibians) का घर हैं।
उष्णकटिबन्धिय वर्षावन के जल में नदियां, धारायें, झीलें, और दलदल शामिल हैं- जो स्वच्छ जल में पायी जाने वाली मछलियों की अधिकांश प्रजातियों का घर हैं। केवल अमेज़न (Amazon) बेसिन में 3000 से अधिक ज्ञात प्रजातियां और सम्भवतया अनेक अज्ञात प्रजातियां भी पायी जाती हैं।
स्वच्छ जल के एक्वेरियम (Aquarium) में रखी गयी कई उष्णकटिबंधीय मछलियां मूल रूप से वर्षावनों से सम्बन्धित हैं। मछलियां जैसे एंजलफिश (Angelfish), निआन टेट्रास (Neon Tetras), डिस्कस (Discus), और सामान्य शैवाल (Algae) खाने वाली कैटफिश (Catfish) दक्षिणी अमेरिका के उष्णकटिबन्धिय वर्षावन से हैं, जबकि डेनिओस (Denios), गोरामिस (Gouramis), सीआमीज़ फाइटिंग (Siamese Fighting) फिश (या बीटा (Betta), और क्लोन लोच (Clown Loach) एशिया (Asia) से हैं।
वर्षावन में पायी जाने वाली अधिकांश जीव-जन्तु प्रजातियां कीङे (insect) ही होते हैं। सभी जीव-जन्तु प्रजातियों का लगभग एक चौथाई हिस्सा, जिसे वैज्ञानिकों के द्वारा नाम दिया गया है और वर्णित किया गया है, भौरें (Beetles) हैं। भौरों (Beetles) के लगभग 500,000 प्रकारों का अस्तित्व ज्ञात है।