यमुना पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे किसानों का जत्था 
लेख

'यमुना रक्षक दल' की 'यमुना मुक्ति पदयात्रा'

Author : इंडिया वाटर पोर्टल (हिन्दी) टीम

हथिनी कुंड पर कैद नदी की जलधारा को मुक्त कराने के लिए दिल्ली तक करीब 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 10 दिन में तय की जाएगी। सहयोग, समन्वय और सहभागिता के इस मिशन में ब्रजवासी तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। पदयात्रा छटीकरा से कूच करने के बाद एक मार्च को चौमुंहा (मथुरा) में पहला पड़ाव करेगी। आंदोलन के अगुवा यमुना रक्षक दल का दावा है कि यात्रा में करीब एक लाख यमुना भक्त शामिल होंगे। महाराष्ट्र के वैष्णव, गुजरात के पुष्टिमार्गीय अनुयाई और पूर्वी उप्र के किसानों का हुजूम यात्रियों के साथ नजर आएगा।

भगवान श्रीकृष्ण का बृजधाम शुक्रवार को एक और इतिहास रचने के लिए कदम बढ़ा रहा है। श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना को बचाने के लिए हजारों भक्तों का कारवां शुक्रवार को दिल्ली कूच करेगा। हाईवे पर छटीकरा स्थित गरुण गोविंद मंदिर से सुबह आठ बजे पदयात्रा आगे बढ़ेगी। -

यमुना पदयात्रा

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT