डाउन टू अर्थ और अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट (एएईटीआई) दोनों के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पत्रकारों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों की स्टोरी को विश्वसनीय बनाने में आंकड़ों और डेटा की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डेटा की मदद से हम संवाद को तथ्यात्मक बना सकते हैं।
डेटा के प्रति समझ और स्किल बढ़ाने, इनके उपयोग से अपनी रिपोर्ट और लेख को और प्रभावी बनाने के लिए अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एएईटीआई) हिंदी पत्रकारों के लिए चार घंटे की फ्री एक्सक्लूसिव ट्रेनिंग आयोजित कर रहा है। यह कोर्स दो दिन के लिए होगा और हर दिन दो घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। एएईटीआई सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की ही एक पहल है।
यह सीएसई और एएईटीआई का पहला ट्रेनिंग कोर्स है जिसे विशेष तौर से हिंदी मीडिया के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएसई गंगा नदी पर हिंदी में अपना प्रकाशन भी जारी करेगा।
ट्रेनिंग कोर्स का फोकस : गंगा और नदियों के प्रदूषण पर रिपोर्ट के दौरान डेटा का उपयोग
तारीख: 28-29 नवंबर 2020
समय: दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक 2 घंटा प्रतिदिन
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 18 नवंबर 2020
‘डाउन टू अर्थ’, पर्यावरण, पर्यावरण की राजनीति और विकास पर केंद्रित एक पाक्षिक पत्रिका है। यह पत्रिका सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा प्रकाशित की जाती है
यह कोर्स सिर्फ उन पत्रकारों के लिए है जो अभी हिंदी मे लिख रहे है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें