भाग -1
1. वातावरण/पर्यावरण का निर्माण अलग-अलग मंडलों से मिलकर हुआ है।
2. वायुमंडलः गैसें और जलवाष्प
3. जलमंडल: पानी
4. स्थलमंडलः 1. चट्टानों वाला भाग 2. मिट्टी वाला भाग
5. जीवमंडल: जीव प्रजातियाँ
6. पानी मुख्य रूप से सूर्य की ऊर्जा के कारण इन मंडलों से होकर गुजरता है। अपने इस प्रवाह के दौरान पानी अपना रूप और स्थान बदलता है।
7. जल चक्र में पानी का प्रवाह विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा होता है। उदाहरण: वर्षण (वर्षा या हिमपात), वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, रिसन, सतही जल बहाव और सघनन।
8. इस प्रवाह का अर्थ यह भी है कि पानी वातावरण में एक मण्डल में जाता है और वापिस आता है।
1. भूजल चट्टानों और शैल पदार्थों (जैसे रेत) में पाये जाने वाले रंध्रों, दरारों और अन्य छिद्रों में मिलता है।
2. यह जमीन की सतह के नीचे चट्टानों की दरारों व छिद्रों में पाया जाने वाला जल है।
3. भूजल वह जल है जो स्रोतों/झरनों (Springs) और सतही रिसाव या मूल प्रवाह के रूप में जमीन से बाहर निकलता है।
4. जमीन में अलग-अलग गहराई के कुँए खोदकर या मशीन से छेद (बोरवेल एवं ट्यूबवेल) करके भूजल प्राप्त किया जाता है।
भूजल एक संसाधन है, कुँए व स्रोत/झरना इसको पाने के साधन हैं।
1. पीना और घरेलू उपयोग
2. खेती
3. पशुपालन
4. उद्योग
5. प्राकृतिक/पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना
भूजल का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिये होता है।
भूजल को समझने के पाँच प्रमुख स्तम्भ:-
1. चट्टानों का अध्ययन या भूविज्ञान।
2. भूजल स्तर का अध्ययन।
3. भूजल के भंडारण और प्रवाह को समझना, उसके परिणाम और उसकी मात्रा को समझना और इनका विश्लेषण करना या मात्रात्मक विश्लेषण करना।
4. भूजल की गुणवत्ता को समझना।
5. भूजल संसाधनों का प्रबन्धन करना।
भाग -2
भूजल और भूगर्भ-विज्ञान
भूजल को समझने के लिए चट्टानों का अध्ययन आवश्यक है क्योंकिः
1. भूजल जमीन के अन्दर भूपर्पटी (जमीन की सबसे ऊपरी परत) में चट्टानों और शैल पदार्थों में पाया जाता है।
2. भूजल चट्टानों और चट्टानों से बने पदार्थों (शैल पदार्थ, जैसे रेत, बालू, गाद आदि) में पाया जाता है।
3. यह चट्टानों में मौजूद छिद्रों और दरारों में जमा/ठहरा रहता है।
4. अगर ये छेद और दरारें आपस में जुड़े हों तब ही भूजल एक जगह से दूसरी जगह बह पाता है।
5. ये छेद और दरारें ऐसी प्रक्रिया द्वारा भी बन सकते हैं जो चट्टानों को प्रभावित करती हैं।
6. चट्टानों के बहुत से प्रकार हैं और हर प्रकार की चट्टान में भूजल अलग-अलग प्रकार से पाया जाता है और उसका बहाव भी अलग-अलग होता है।
(भूगर्भ - विज्ञान, चट्टानों का विज्ञान, भूजल को समझने के लिए उपयोगी है। हवा, बर्फ और पानी की क्रिया विभिन्न चट्टानों पर अलग-अलग स्थलाकृतियों को जन्म देती है जैसे घाटी, झरने आदि।)
1. जमीन की सतह की बनावट चट्टानों व शैल पदार्थों के अपक्षय, अपरदन और भरण (टूटना, बहना और जमाव) का परिणाम है।
2. सतह पर मौजूद चट्टानों का अपक्षय (टूटना), अपरदन (बहाव/स्थानान्तरण) और अपने मूल स्थान से दूर भरण (जमाव) होता है।
3. जमा हुुआ पदार्थ समय के साथ ठोस होकर चट्टान का रूप ले लेता है और पुनः अपक्षय, अपरदन व भरण की प्रक्रिया से होकर गुजरता है। इस प्रकार ये चक्र लगातार चलता रहता है।
4. पत्थरों के ठोस होने, टूटने और फिर से ठोस होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं।
(अपक्षय, अपरदन और भरण तीन प्रक्रियाएँ हैं जो जमीन की सतही बनावट को बनाती है। अपक्षय, अपरदन और भरण की प्रक्रिया हवा, पानी और बर्फ जैसे कारकों द्वारा की जाती है।)
1. जमीन के ऊपर सतह के नजदीक की चट्टानें समय के साथ-साथ छोटे-छोटे टुकड़ों और कणों में टूट जाती है, इस प्रक्रिया को अपक्षय कहते हैं।
2. चट्टानों का अपक्षय एक बहुत लम्बी और लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।
3. चट्टानों का अपक्षय हवा, बहते हुए पानी या हिमखण्डों की बर्फ जैसे कारकों की वजह से होता है।
4. इन सबमें से बहता हुआ पानी सबसे प्रभावी कारक है क्योंकि यह लम्बे समय तक लगातार चट्टानों का अपक्षय करता है।
5. हवा, पानी और बर्फ की भौतिक और रासायनिक क्रियाओं के कारण कठोर चट्टानें छोटे टुकड़ों या कई बार बारीक कणों में टूट जाती हैं।
6. टूटी हुई चट्टानों को अपक्षीण या टूटी हुई चट्टानें कहते हैं।
जमीन की सतह के अंदर या ऊपर चट्टानों के भौतिक और रासायनिक रूप से टूटने की प्रक्रिया को अपक्षय कहते हैं।
विभिन्न प्रकार की चट्टानों का अलग-अलग प्रकार से अपक्षय होता है। कठोर चट्टानों के मुकाबले नर्म चट्टानों का अपक्षय अधिक आसानी से होता है।
1. अपरदन अपक्षय के साथ ही आरम्भ हो जाता है।
2. चट्टानों के टूटे हुए टुकड़ों और कणों को पानी, हवा या हिमखण्ड बहाकर ले जाते हैं, इस प्रक्रिया को अपरदन कहते हैं।
3. पानी की अपरदन क्षमता वर्षा की दर, जिस ढाल पर टूटी हुई चट्टान पड़ी है उसका तीखापन और ढाल पर मौजूद वनस्पति पर निर्भर कराती है। ये सब अपरदन के विरुद्ध बचाव का कार्य करते हैं।
4. पानी द्वारा चट्टानों का अपरदन निम्न रूप से किया जाता है:
बेड लोडः
चट्टानों के बड़े टुकड़े नदी के तल में आगे बढ़ते हैं। वे तल में घिसटकर, लुढ़ककर या उछल कर आगे जाते हैं।
निलम्बित (लटकता हुआ):
शैल पदार्थ पानी में लटके रहते हैं और नदी या नाले के बहाव के साथ बहते हैं।
विलयन:
शैल पदार्थ पानी में ‘आयन’ के रूप में घुलकर विलय बनकर प्रवाहित होते हैं।
(अपक्षय के बाद होने वाली प्रक्रिया जो चट्टानों व शैल पदार्थों को अपने स्थान से हटा देती है, अपरदन कहलाती है। परिवहन/प्रवाह के दौरान कारक शैल पदार्थ का रूप बदल देता है।)
(भंडारित पदार्थ ठोस होकर चूना पत्थर किस्म की चट्टान बनता है। हवा, पानी और बर्फ द्वारा भंडारित अपरिदित पदार्थ डेल्टा, अलुवियल फैन, ओक्सबो लेक्स, सीढ़ीदार खेत, जलोढ़, रेत के टीले आदि भू-आकृतियों का निर्माण करते हैं।)
1. चट्टानें खनिजों से बनती हैं।
2. विभिन्न चट्टानों में खनिजों के अलग-अलग मिश्रण होते हैं, जो चट्टानों के बनाने की प्रक्रिया पर निर्भर हैं।
3. चट्टानें तीन प्रक्रियाओं द्वारा बनती हैं
क. ज्वालामुखीय घटना
ख. कायान्तरण
ग. अवसादन
4. ये प्रक्रियाएँ आपस में जुड़ी हैं और साथ मिलकर शैलचक्र बनती हैं।
(विभिन्न चट्टानों की सच्छिद्रता अलग होती हैं जो उनकी बनावट और बनाने की प्रक्रिया पर निर्भर करती है।)
1. ज्वालामुखी, जमीन पर एक ऐसा छेद या दरार है जिसके द्वारा पिघले हुए पदार्थ, कठोर पदार्थ और गैस जमीन से बाहर निकलते हैं।
2. यह पदार्थ जब तक जमीन के अन्दर होता है तो ‘मैग्मा’ कहलाता है और जमीन की सतह पर आने पर इसे ‘लावा’ कहते हैं।
3. लावा जमीन पर आकर हवा और पानी के सम्पर्क में आने पर ठंडा होता है जिससे ज्वालामुखी चट्टानें बनती हैं।
4. कई बार यह पदार्थ जमीन के ऊपर नहीं आ पाता और सतह के नीचे ही ठंडा हो जाता है, इससे बनने वाली चट्टानों को प्लूटोनिक चट्टानें कहते हैं।
5. ज्वालामुखी और प्लूटोनिक दोनों प्रकार की चट्टानों को एक साथ आग्नेय चट्टानें कहते हैं।
(बसाल्ट एक ज्वालामुखी चट्टान है ग्रेनाईट एक प्लूटोनिक चट्टान है।)
1. समय के साथ, चट्टानें भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाओं के कारण टूटती हैं।
2. यह टूटा हुआ पदार्थ हवा, पानी, जैसे कारकों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। अनुकूल परिस्थिति आने पर यह पदार्थ एक स्थान पर जमा कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को अवसादन कहते हैं और इन पदार्थों को अवसाद कहते हैं।
3. अवसाद से बनने वाली चट्टान को अवसादी चट्टान कहते हैं।
4. बलुई/रेतीली चट्टान रेत के जमा होकर ठोस होने से बनती है।
5. चूना पत्थर का निर्माण पानी द्वारा बहाकर लाए गए कैल्शियम कार्बोनेट के निक्षेपण (जमाव) के कारण होता है।
(अवसादन विभिन्न प्रक्रियाओं का मिश्रण है जिसमें अपक्षय, अपरदन, भरण और संघनन (ठोस होना) शामिल है। अवसादी चट्टानों का निर्माण जमाव या निक्षेपण की प्रक्रिया द्वारा होता है।)
1. चट्टानों के निर्माण के बाद तापमान परिवर्तन या दबाव में परिवर्तन आने के कारण उनमें बदलाव आ सकता है चट्टान बनने के बाद उसके ऊपर शैल पदार्थ की परतें चढ़ने के कारण चट्टान पर दबाव बढ़ सकता है।
2. चट्टान की सम्पर्क में आने वाला लावा और मैग्मा आस-पास के तापमान को बढ़ा सकता है।
3. तापमान और दबाव में यह परिवर्तन चट्टान में भी परिवर्तन लाते हैं, इन परिवर्तनों को कायांतरण कहते हैं।
4. जिस चट्टान का कायांतरण होता है उसे कायांतरित चट्टान कहते हैं।
5. चूना पत्थर (लाइमस्टोन) जब अत्यधिक तापमान में कायांतरित होता है तो संगमरमर (मार्बल) बनता है।
6. ग्रेनाईट जब अत्यधिक दबाव में कायांतरित होता है तो नाईस बनता है।
(आग्नेय और अवसादी दोनों चट्टानें कायांतरति हो सकती है। कायांतरण से चट्टान के गुणधर्म बदल जाते हैं।)
चट्टानें मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है जो ऊपर दर्शायी तीन प्रक्रियाओं द्वारा बनती हैं:-
1. आग्नेय चट्टानें
2. अवसादी चट्टानें
3. कायांतरित चट्टानें
चट्टान का प्रकार | आग्नेय | अवसादी | कायांतरित |
निर्माण | मैग्मा और पिघले हुए शैल पदार्थों के कठोर होने पर | अपक्षय, अपरदन, भरण और ठोस होने पर | किसी चट्टान में तापमान या दबाव में बदलाव आने पर |
उदाहरण | ग्रेनाईट, डोलोराईट, बसाल्ट, गैब्रो, डायोराइट, ऐंडेसाईट | सैंडस्टोन, शेल, लाइमस्टोन | नाइस, शिस्ट, क्वाटजार्ईट, मार्बल |
(विभिन्न खनिजों के अलग-अलग गुणधर्म होते हैं।)
(रेत के कणों के बीच की खाली जगह/छिद्र भूजल संचय कर सकती है। चट्टान के अन्दर की दरारें भी भूजल का संचय कर सकती हैं और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवाहित कर सकती है।)
भाग - 3
भूजल धारक
1. भूजल धारकों (Aquifers) में पाया जाता है।
2. भूजल धारक चट्टान और शैल पदार्थाें से बने होते हैं। भूजल धारक भूजल का भंडारण करने और उसे पर्याप्त मात्रा में प्रवाहित करने की क्षमता रखते हैं।
3. भूजल धारक जमीन की सतह के नजदीक या फिर जमीन के नीचे गहराई में पाए जाते हैं।
4. यदि अप्रतिबंधित भूजल धारक में कुँआ खोदें तो उस कुँए में जल स्तर एक स्तर तक ऊपर उठकर स्थिर हो जाता है। यदि प्रतिबंधित भूजल धारक में नलकूप बनाया जाता है तो पानी का स्तर ऊपर उठता है और प्रतिबंधित भूजल धारक की मोटाई से ऊपर स्थिर होता है। इन जलस्तरों को स्थैतिक जलस्तर (भूजल का स्थिर स्तर) कहते हैं।
एक भूजल धारक जमीन के नीचे एक जलागम की तरह होता है।
उथले भूजल धारक जिनका, मिट्टी या अपक्षयित चट्टान में मौजूद छिद्रों, केशिकाओं, दरारों आदि के माध्यम से वायुमंडल से सम्पर्क होता है, अप्रतिबंधित भूजल धारक कहलाते हैं। अप्रतिबंधित भूजल धारक के जलस्तर को स्थैतिक जलस्तर कहते हैं।
गहरे भूजल धारक जिनके नीचे और ऊपर चट्टानों की परत होने के कारण भूजल दबाव की स्थिति में रहता है, प्रतिबंधित भूजल धारक कहलाते हैं। प्रतिबंधित भूजल धारक के जलस्तर को पोटेन्शियोमेट्रिक सर्फेस कहते हैं।
1. भूजल, अधिक भूजलस्तर ऊँचाई (पोटेन्शियोमीट्रिक सर्फेस) वाले स्थान से कम भूजल स्तर ऊँचाई की ओर प्रभाव करता है।
2. इसलिए भूजल के प्रवाह को समझाने के लिए जलस्तर को मापने की आवश्यकता होती है।
3. जल स्तर की ऊँचाई में अंतर और ऊँचाई की वजह से बनने वाले दबाव के कारण पानी एक जगह से दूसरी जगह प्रवाहित होता है।
(वह ऊर्जा जो भूजल प्रवाह को बढ़ाती है, जलस्तर की ऊँचाई या पानी के दबाव से प्राप्त होती है। भूजल स्तर की ऊँचाई में एक स्थान से दूसरे स्थान में अन्तर होता है, इसी अन्तर के कारण भूजल प्रवाहित होता है।
1. स्थैतिक भूजल स्तर की ढलान भूजल के प्रवाह को समझाने में सहायता करती है।
2. कुएँ में भूजल का मापन निम्न प्रकार से किया जाता हैः
क. जमीन स्तर से पानी की गहराई
ख. स्थैतिक भूजल स्तर की समुद्रतल से ऊँचाई
स्थैतिक भूजल स्तर की समुद्रतल से ऊँचाई = जमीन की समुद्रतल से ऊँचाई - पानी की गहराई
3. स्थैतिक भूजल स्तर समोच्च रेखा मानचित्र को भूजल धारक के गुणधर्म समझाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
स्थैतिक जलस्तर की दूर फैली हुई समोच्च रेखाएँ भूजल को कम ढलान और अधिक प्रवाह क्षमता को दर्शाती हैं।
घनी समोच्च रेखाएँ भूजल की अधिक ढलान और कम प्रवाह क्षमता को दर्शाती हैं।
1. समान स्थैतिक जलस्तर के बिन्दुओं (कुँओं) को रेखाओं के द्वारा जोड़ा जाता है, जिन्हें समोच्च रेखाएँ कहते हैं।
2. समोच्च रेखाओं से लम्बवत खींची रेखाएँ भूजल प्रवाह की दिशा दर्शाती हैं, इन्हें भूजल प्रवाह रेखाएँ कहते हैं।
3. समोच्च रेखाओं के अंक भूजल स्तर की समुद्रतल से ऊँचाई दर्शाते हैं।
4. भूजल समोच्च रेखाएँ और भूजल प्रवाह रेखाएँ भूजल रिसन और भूजल स्राव क्षेत्र को दर्शाती हैं।
एक भूजल धारक एक या अधिक जलागम क्षेत्रों के नीचे फैला हो सकता है। जलागम क्षेत्र और भूजल धारक की सीमाएँ साझी हो सकती हैं।
भूजल धारक की सीमाएँ जलागम की सीमाओं से आगे भी फैल सकती हैं - भूजल धारक एक या अधिक जलागम क्षेत्रों में फैला हो सकता है।
1. एक जलागम क्षेत्र में एक से अधिक भूजल धारक भी हो सकते हैं।
2. एक जलागम में सभी जल धारकों की सीमाएँ जलागम क्षेत्र की सीमाओं के अन्दर हो सकती हैं।
3. एक जलागम में कुछ जल धारकों की सीमाएँ जलागम क्षेत्र की सीमाओं के अन्दर और कुछ की सीमा के बाहर हो सकती हैं।
जलस्तर सम्बन्धी आँकड़े नदी-नालों में सतही प्रवाह को समझाने के लिए लाभदायक होते हैं।
भाग - 4
पानी की गुणवत्ता को मापने के अधिकतर मानक पेयजल, घरेलू उपयोग हेतु जल और पर्यावरण की स्थिति से सम्बन्धित है।
पानी (सतही व भूजल) की गुणवत्ता निम्न पर निर्भर करती है:-
1. भूगर्भीय संरचना
2. पानी का उपयोग
3. पानी और चट्टानों के बीच का सम्पर्क समय
4. मनुष्य के दैनिक क्रियाकलाप
5. पर्यावरण की स्थिति
2. शहरी क्षेत्रों में पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए भूजल का उपयोग बढ़ रहा है।
3. भारत के 50 प्रतिशत जिलों में भूजल की गुणवत्ता को लेकर कोई न कोई समस्या है।
उदाहरण:
आर्सेनिक, लौह तत्व, कठोरता, फ्लोराईड
मानवजनित स्रोत:
मानवीय क्रिया कलापों के कारण प्रदूषण
उदाहरण:
जैविक
कुछ समस्याएँ दोनों के मेल से होती हैं।
वर्षा का जल शुद्ध जल होता है, जिसने 10 मि.ग्रा./ली. से 20 मि. ग्रा./ली. तक घुलनशील पदार्थ रहते हैं।
चट्टान या मिट्टी के सम्पर्क में आने के बाद पानी की रासायनिक संरचना में बदलाव आता है।
भूजल धारक के अन्दर और एक भूजल धारक से दूसरे भूजल धारक में प्रवाह के दौरान पानी की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है।
अधिकतर गहरे प्रतिबंधित भूजल धारकों में फ्लोराईड की मात्रा अधिक पाई जाती है।
1. नमूना जाँच निम्न प्रकार से की जा सकती है।
2. pH मीटर, कंडक्टिविटी मीटर या H2S किट या फ्लोराईड किट या नाइट्रेट किट की सहायता से स्रोत पर ही जाँच करके।
पानी का नमूना लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जाँच करवाई जा सकती है। प्रयोगशाला में जाँच के लिये पानी का नमूना 24 घंटे के भीतर प्रयोगशाला में पहुँच जाना चाहिए।
रासायनिक जाँच के लिए कम से कम 1 ली. पानी का नमूना लेना चाहिए।
कुएँ/नलकूप/ट्यूबवेल की नमूना जाँच कम से कम वर्ष में दो बार (मानसून से पहले और बाद में) करनी चाहिए।
पानी की नमूना जाँच पानी की रासायनिक संरचना के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराती है और समय, स्थान, रिसन क्षेत्र, स्राव क्षेत्र आदि के कारण पानी की गुणवत्ता में होने वाले परिवर्तन को भी दर्शाती है।
पानी के प्रकार को जानने के लिए आम तौर पर ‘पाई आलेख’ का उपयोग किया जाता है। इसमें पानी के रासायनिक गुणों को रेखाचित्र द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
गुणधर्म | अप्रतिबंधित भूजल धारक | प्रतिबंधित धारक |
पुनर्भरण | सामान्यतः जल्दी पुनर्भरण | अधिक लंबे प्रवास के कारण देर से पुनर्भरण |
खनिजीकरण | कम खनिजीय | अधिक खनिजीय |
पानी का प्रकार | HCO3 प्रकार | CO3-SO4-CI-Na-Mg प्रकार |
घुलित पदार्थ | कम TDS | अधिक TDS |
प्रदूषक | अधिक जैविक प्रदूषक | अधिक रासायनिक प्रदूषक |
भाग - 5
भूजल प्रबंधन की आवश्यकता
1. भारत में उपलब्ध कुल मीठे पानी का 38.5 प्रतिशत पानी भूजल है।
2. भूजल सिंचाई की 55 प्रतिशत ग्रामीण भागों की 85 प्रतिशत और शहरी भागों तथा उद्योगों की 50 प्रतिशत पानी की आवश्यकता को पूरा करता है।
3. सीमित वर्षा और बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ रही है।
4. आने वाले 30-35 वर्षों में भूजल संसाधन पर अत्यधिक दबाव रहेगा।
भारत में पिछले 5 दशकों में भूजल का विकास और वर्तमान स्थिति (सिलेंडर हर दशक में भूजल की स्थिति दर्शा रहे हैं) (after COMMAN 2005)
1995 में देश में 4 प्रतिशत मंडल (Blocks) असुरक्षित भाग में थे, 2004 में 15 प्रतिशत मंडल असुरक्षित भाग में है।
साँझा संसाधान:
ऐसा संसाधन जो शासकीय या इस प्रकार की अन्य सीमाओं के अन्दर सीमित नहीं है और बहुत से लोगों और समुदायों द्वारा प्रयोग किया जाता है।
सामुदायिक सम्पत्ति:
सम्पत्ति के स्वामित्व की सामाजिक व्यवस्था जिसमें, संसाधन, उपभोक्ता समूह, संस्थागत ढाँचा, नियम, विवादों को सुलझाना, लाभ का वितरण और नियमों को बदलने के प्रावधान है।
1. समता का मुद्दा -
पानी और जमीन के अधिकारों को अलग करना।
2. संसाधन का कुशल उपयोग -
संसाधन उपयोग में समता और निरंतरता को बनाये रखते हुए खेत के स्तर पर जितना उपयोग सम्भव हो।
3. निरंतरता -
लम्बे समय तक संसाधन की स्थिति और उसके उपयोग के बीच तालमेल।
पूर्वी पुरंदर पुणे जिला का एक सूखा सम्भावित क्षेत्र है जहाँ वार्षिक औसत वर्षा 500 मि.मि. से कम है।
भूगर्भिक स्थिति: डेकन बेसाल्ट और वैसीक्यूलर अमिग्ड़ोलाय्डल बेसाल्ट की एक के बाद एक परत।
भूजल शास्त्रीय अध्ययन के आधार पर इलाके को तीन वर्गों में बाँटा गया है:
वर्ग 1:
भूजल के अत्यधिक दोहन वाला क्षेत्र
वर्ग 2:
भूजल लवणता वाला क्षेत्र
वर्ग 3:
समुदाय आधारित भूजल प्रबंधन के लिए उपयुक्त क्षेत्र
दोनों अवस्थाओं में पेयजल की समस्या है
भूजल प्रबंधन के लिए भूजल धारकों को समझना आवश्यक है।
भूजल निकासी और पुनर्भरण
1. एक प्रकार की चट्टान से बने भूजल धारक उनकी जल संग्रहण और उनकी जल परिवहन क्षमता के कारण अलग-अलग व्यवहार कर सकते हैं।
2. हालाँकि जलागम ए और जलागम बी डेकन बेसाल्ट में है फिर भी उनकी जल संग्रहण क्षमता और पुनर्भरण की सम्भावना में अंतर है।
3. जलागम परियोजनाओं को लागू करते समय भूजल धारकों के इन गुणों का ध्यान रखना चाहिए।
4. भूजल धारकों को समझना भूजल प्रबंधन और जलागम प्रबंधन का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है।