नदी और तालाब

सरस्वती नदी

Author : विकिपीडिया

कई भू-विज्ञानी मानते हैं, और ऋग्वेद में भी उल्लेखित है, कि हज़ारों साल पहले सतलुज (जो सिन्धु नदी की सहायक नदी है) और यमुना (जो गंगा की सहायक नदी है) के बीच एक विशाल नदी बहती थी जो हिमालय से लेकर अरब सागर तक जाती थी। आज ये भूगर्भी बदलाव की वजह से सूख गयी है। ऋग्वेद में वर्णित प्राचीन वैदिक काल में इस नदी सरस्वती को नदीतमा की उपाधि दी गयी है। उनकी सभ्यता में सरस्वती ही सबसे बड़ी और मुख्य नदी थी,गंगा नहीं।
नोट करें कि इस सरस्वती का इलाहाबाद (प्रयाग) से कोई सम्बन्ध नहीं था -- ये बातें बाद के समय के मिथक हैं।

साभार – विकिपीडिया

SCROLL FOR NEXT