शब्दकोश

Cambridge in Hindi

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

1. इंग्लैंड का एक नगर जो केम (Cam) नदी के दाहिने तट पर लंदन के उत्तरपूर्व 50 मील की दूरी पर स्थित है। इसका विकास एक दुर्ग के चारों ओर हुआ है। नगर का क्षेत्रफल 10,060 एकड़ तथा जनसंख्या 1,00,200 (1969) है। यहाँ प्राचीन काल से अनेक मेले लगते आए हैं, अब भी वार्नवेल का ग्रीष्मकालीन मेला प्रत्येक वर्ष 22 जून को आरंभ होता है। विद्या के केंद्र के रूप में यहाँ केंब्रिज विश्वविद्यालय तथा गिल्ड हॉल लायब्रेरी हैं। यहाँ रेडियो, टेलिविजन, वैज्ञानिक यंत्र, सीमेंट, पीतल एवं लोहे की ढलाई के उद्योग हैं। (न. कि. सिं.)

2. संयुक्त राज्य अमरीका के मेसाचुसेट्स राज्य का एक नगर जो चार्ल्स नदी के बाएँ तट पर बोस्टन से 5 मील उत्तरपश्चिम स्थित है (स्थित 42 18 उ. अ. से 714 पू. दे.)। यहाँ सुप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1636 ई. में हुई थी। इसकी जनसंख्या 1,07,716 (1960) है। इसकी ख्याति मुद्रण एवं प्रकाशन के लिये है। केंब्रिज में रसायन, तार, बिजली तथा काँच के सामान का निर्माण किया जाता है। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT