दमोह 1. जिला, मध्यप्रदेश राज्य में स्थित इस जिले का क्षेत्रफल 2,827 वर्ग मील है। इस क्षेत्र का जलनिकास सोनार एवं बेरमा नदियों द्वारा होता है, जो उत्तर की ओर बहती हुई केन नदी से मिल जाती हैं। इस जिले का प्रमुख कृषि उत्पाद गेहूँ है। जिले का मध्य क्षेत्र उपजाऊ है किंतु उत्तरी एवं दक्षिणी भाग जंगली एवं पहाड़ी है। वस्त्र बुनना तथ रँगना, मिट्टी के बरतन बनाना तथा घंटा बनाने की मिश्रधातु निर्मित करने का उद्योग यहाँ के प्रमुख धंधे हैं। कुछ लोह खनिज एवं बलुआ पत्थर के अतिरिक्त अन्य कोई खनिज यहाँ नहीं मिलते हैं। बाँदकपुर एवं कुंडलपुर में प्रसिद्ध मंदिर एवं नोहता में जैन एवं हिंदू वास्तु के खंडहर मिलते हैं।
2. नगर, स्थिति : 23 50' उo अo तथा 79 28' पूo देo । यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासकीय नगर है। यह कटनी से बीना जानेवाले रेलमार्ग पर स्थित है। नगर पशुओं के बाजार के लिये प्रसिद्ध है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें