फ़ोटो - विकिकॉमंस
ड्रिप (Drip) का हिंदी अर्थ है टपकना या बूंद-बूंद गिरना। कृषि और जल प्रबंधन के संदर्भ में, ड्रिप शब्द का उपयोग ड्रिप सिंचाई के लिए किया जाता है, जिसमें पानी को सीधे पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पहुंचाया जाता है। यह आधुनिक सिंचाई तकनीक जल संरक्षण और टिकाऊ खेती (sustainable agriculture) के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
ड्रिप सिंचाई एक सूक्ष्म सिंचाई (micro irrigation) पद्धति है, जिसमें पाइप, वाल्व, ड्रिपर और ट्यूब के माध्यम से पानी को नियंत्रित तरीके से सीधे पौधों की जड़ों तक कम मात्रा में पहुंचाया जाता है।
इस प्रणाली में पानी को एक नेटवर्क के जरिए खेत में फैलाया जाता है। जिसके बाद मुख्य पाइप से पानी आता है। यही पानी उप-पाइप और लेटरल पाइप के जरिए पौधों तक पहुंचता है।और फिर ड्रिपर से बूंद-बूंद पानी निकलता है। यह प्रक्रिया पानी की बर्बादी को कम करती है और पौधों को आवश्यक नमी लगातार मिलती रहती है।
भारत जैसे देश में, जहां कई क्षेत्रों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है, ड्रिप सिंचाई एक प्रभावी समाधान है। इससे पारंपरिक सिंचाई में पानी का 40–60% तक नुकसान हो सकता है। ड्रिप सिंचाई में यह नुकसान बहुत कम हो जाता है। भूजल पर दबाव कम पड़ता है। ड्रिप सिंचाई का उपयोग खासकर अंगूर, केला, आम, टमाटर, मिर्च, बैंगन, गन्ना, कपास इन फसलों में होता है।
भारत के सन्दर्भ में देखे तो महाराष्ट्र में अंगूर की खेती में ड्रिप सिंचाई से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़े है। कर्नाटक और तमिलनाडु में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग हो रहा है। राजस्थान जैसे शुष्क राज्यों में यह तकनीक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।
सरफेस ड्रिप (Surface Drip)- पाइप जमीन के ऊपर होते है
सब-सर्फेस ड्रिप (Subsurface Drip) - पाइप जमीन के अंदर बिछाए जाते है
पानी की 30–70% तक बचत
फसल की उत्पादकता में वृद्धि
खरपतवार कम उगते हैं
उर्वरकों का बेहतर उपयोग
ड्रिप सिंचाई जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में मदद करती है-
कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी खेती संभव
सूखे के दौरान फसलों को बचाने में सहायक
पानी के कुशल उपयोग से संसाधनों का संरक्षण
शुरुआती लागत अधिक होती है
रखरखाव की जरूरत होती है
छोटे किसानों के लिए सब्सिडी की आवश्यकता
छोटे और सीमांत किसान जल बचाने के लिए अपनाते हैं
बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों में उपयोग
सरकारी योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रोत्साहित
ड्रिप सिंचाई आधुनिक कृषि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। यह न केवल पानी बचाने में मदद करती है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देती है। बढ़ते जल संकट और जलवायु परिवर्तन के दौर में, ड्रिप तकनीक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें