शब्दकोश

जौनपुर

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

जौनपुर 1. स्थिति : 25o 46' उo अo तथा 82o 44' पूo देo । यह उत्तर प्रदेश का जिला और नगर है। जिले का क्षेत्रफल 1,543 वर्ग मील तथा प्रति वर्ग मील पर जनसंख्या का घनत्व 1,119 है। यह जिला गंगा के मैदान में स्थित है और इसका धरातल जलोढ़ मिट्टी से निर्मित है। यह गंगा की सहायक नदी गोमती के टेढ़े मेढ़े जलमार्ग द्वारा दो असमान भागों में विभक्त हो गया है।

2. नगर जौनपुर जिले का प्रशासनिक केंद्र है। वाराणसी नगर से 34 मील दूर (रेल द्वारा) उत्तर-पश्चिम में गोमती नदी के बाएँ किनारे पर स्थित है। नगर गुलाबजल, तेल एवं इत्रों के व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ एक महाविद्यालय तथा कई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं।

इतिहास - बहुत प्राचीन काल में जौनपुर अयोध्या राज्य के अंतर्गत था, किंतु इसका प्रामाणिक इतिहास इसके बनारस के अधीन होने के समय से मिलता है। 1194 में इसपर मुसलमानों का अधिकार हुआ। 1360 में फीरोज तुगलक ने इस नगर की नींव डाली, 1388 में महमूद तुगलक ने मलिक ख्वाजा को सुलतान-उल-शर्क की उपाधि के साथ पूर्वी प्रदेश की स्थिति पर नियंत्रण के लिये भेजा। 1478 में बहलोल लोदी ने ख्वाजा के वंशजों से जौनपुर छीन लिया। 1775 में जौनुपर नगर और जनपद पर अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी का पूर्ण अधिकार हो गया। तब से यह उत्तर प्रदेश का साधारण नगर और जनपद रह गया।

जौनपुर बहुत प्राचीन नगर है। अनेक स्थानों पर भिन्न भिन्न कामों के प्रतिनिधि रूप में कलापूर्ण स्मारक यहाँ दिखाई देते हैं। 14वीं शताब्दी में बनवाए हुए फिरोजशाह के दुर्ग का सिंहद्वार अब भी स्थित है। अटाला मस्जिद (1408), झँझरी मस्जिद, दरीबा मस्जिद, लालदरवाजा, जिसे महमूद की रानी ने बनवाया और जामा मस्जिद आदि मध्यकाल की वास्तुकला के नमूने हैं। गोमती नदी पर बना हुआ पुल (1569-73) भी यहाँ के प्राचीन स्मारकों में हैं, जिसे जौनपुर के तत्कालीन मुगल गवर्नर मुनइम बेग खाँ ने बनवाया था। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT