जशपुर 1. मध्यप्रदेश का एक भूतपूर्व राज्य। इसका क्षेत्रफल 1,948 वर्ग मील था। इसके पश्चिम में हेतघाट मैदान तथा राँची की ओर ऊपरघाट नामक पठार है। इब यहाँ की प्रमुख नदी है। उत्तर-दक्षिण बहती हुई यह नदी मार्ग में कई जलप्रपात बनाती है। सोना तथा लोहा यहाँ के प्रमुख खनिज हैं। ओरान, रुतिया, कोरबा, अहीर आदि अनेक कबीले यहाँ निवास करते हैं।
2. नगर स्थिति 22 53 उ. अ. तथा 84 8 पू. दे.। यह मध्यप्रदेश के रायगढ़ जिले का नगर है। इसे जगदीशपुर भी कहा जाता है। यहाँ की जनसंख्या 5,765 (1961) है। यहाँ एक अस्पताल तथा कुछ स्कूल हैं। यह नगर सड़क द्वारा रायगढ़ से जुड़ा है। (सैय्यद मुजफ्फर अली)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें