जूनागढ़ 1. यह भूतपूर्व काठियावाड़ पोलिटिकल एजेंसी का राज्य था। इसका क्षेत्रफल 3, 284 वर्ग मील था। यहाँ पहाड़ी भाग केवल गिरनार पहाड़ियाँ हैं। भादर और सरस्वती यहाँ की प्रमुख नदियाँ है। काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास, गेहूँ, दालें, तेज के बीज तथा गन्ना होता है। जूनागढ़ नगर राज्य की राजधानी थी। वेरावल, नवबंदर, सूत्रपारा, मँगरोल अच्छी ऋतु में काम आनेवाले बंदरगाह हैं। गिरनार पहाड़ी पर स्थित जैन मंदिर और सोमनाथ का ध्वस्त मंदिर यहाँ के प्रसिद्ध स्थान हैं। हिंदू, मुसलमान और जैन जनसंख्या में प्रमुख हैं। यहाँ एक कला महाविद्यालय तथा स्कूल है।
2. नगर स्थिति : 21o 32' उo अo तथा 70o 36' पूo देo। गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले का नगर है। यहाँ की जनसंख्या 74,298 (सन् 1961) है। यह राजकोट से 60 मील दक्षिण-पश्चिम में गिरनार और दातार पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। अपरकोट (पुराना जूनागढ़) में प्राचीन बौद्ध गुफाएँ हैं। खपराकोदिया, दासियों द्वारा बनाए गए दो कुएँ, सुल्तान मुहम्मद बागरा द्वारा बनवाई गई मस्जिद यहाँ के महत्वपूर्ण स्थान हैं। बहाउद्दीन कला महाविद्यालय, रे दरवाजा तथा एक हाई स्कूल भी यहाँ है। [सय्यद मुज्जफ्फरअली]
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें