शब्दकोश

कौनास

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

कौनास (Kaunas) नेरिस तथा नमैन नेदियों के संगम पर (540 54’ उ. अ. तथा 230 54’ पू. दे.) स्थित लिथुएनिया का प्रमुख नगर और व्यापारिक केंद्र। यह जर्मनी और रूस के बीच बराबर युद्ध का कारण रहा। इस प्रकार इसकी उन्नति और अवनति दोनों होती रही। एक बार नेपोलियन भी मास्को जाते समय इस नगर से होकर गया था। 1918 ई. में जब लिथुएनिया स्वतंत्र हुआ तब यह पुन: बसाया गया और इसी समय यहाँ के बिजलीघर तथा राष्ट्रीय युद्धसंग्रहालय की नींव पड़ी।

अब यह लिथुएनिया का प्रमुख शिक्षाकेंद्र है, यहाँ वाहनस विश्वविद्यालय है जिसमें कृषि और संगीत की उच्च शिक्षा दी जाती है। यह नगर उद्योग की दृष्टि से मुख्य रूप से धातु निर्मित वस्तुओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इसका प्राचीन नाम कौनो है। यहाँ की जनसंख्या 2,76,000 (1967) है। (विजयराम सिंह.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT