शब्दकोश

कोल्हापुर

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रदेश का नगर, (स्थिति : 160 24’ उ. अ. तथा 740 16 पू. दे.) । मूलत: यह मराठा काल का एक ऐतिहासिक नगर था जो अंगरेजी शासन काल में एक देशी रियासत रहा। रियासतों के विलयन के बाद से यह कोल्हापुर जिले का प्रमुख नगर है। यह नगर पहले करावीरा नाम से बसा था; पर कृष्णा की सहायक नदी की बाढ़ के कारण स्थानपरिवर्तन किया गया। नगर मुख्यत: धार्मिक स्थान के रूप में बसाया गया था। करावीरा में महालक्ष्मी देवी का भव्य मंदिर तथा बौद्ध स्तूप नगर की प्राचीनता प्रकट करते हैं। ग्रामीण और लघु उद्योगधंधों में सूती खादी कृषि के औजार, साबुन, चमड़े और जूते बनाने का काम उल्लेखनीय है। बड़े पैमाने पर मोटर गाड़ियों के निर्माण का कार्य भी होता है। (कैलाश नाथ सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT