कोल्लेंस आंध्र प्रदेश स्थित झील (विस्तार 160 32’ से 160 47’ उ. अ. तथा 81 4 से 81 23 पू. दे.)। यह दीर्घ वृत्ताकार झील कृष्णा जिले में कृष्णा और गोदावरी नदी के बीच स्थित है। यहाँ से 20 एवं 25 मील उत्तर में स्थित पूर्वीघाट पहाड़ी की तीन बरसाती नदियों ने इस झील के खारेपन को बदल दिया है। मलवों की अधिकता से झील दिन प्रति दिन उथली होती जा रही है। यह अब अर्ध दलदल और अर्ध जल से भरी है। वर्षा ऋतु में इसका क्षेत्रफल 100 वर्गमील से भी अधिक हो जाता है पर गर्मी में यह संकुचित हो जाती है और कभी सूख भी जाती है। दो धाराएँ, पेरंतलाम कनामा और जुबीर कनामा, इसके जल को एक ज्वारीय धारा उपुलेरु द्वारा बंगाल की खाड़ी में ले जाती है।
झील में छोटे छोटे द्वीपों पर 26 ग्राम बसे हुए हैं। भूमि अधिक उपजाऊ हैं। डेल्टा की 1,000 एकड़ भूमि की सिंचाई इसके जल से होती है। मत्स्योद्योग और पक्षियों के लिये झील अधिक प्रसिद्ध है।कैलाशनाथ सिंह
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें