कोमाती दक्षिणपूर्व अफ्रीका की एक नदी जो ट्रांसवाल में बॉल नदी के उद्गम स्थान से 11 मील पश्चिम लगभग 5,000 फुट की ऊँचाई से निकलकर, लगातार उत्तर तथा पूर्व दिशा में 500 मील बहती हुई, हिंद महासागर में डेलागोआ की खाड़ी में गिरती है। यह अपने मुहाने से, जहाँ जल की गहराई 12 से 18 फुट है, लिबोंबो के निकट तक नौगम्य है। इसकी ऊपरी घाटी में निम्न कोटि के सोने के क्षेत्र हैं। 320 पूर्व देशांतर रेखा के ठीक पश्चिम तथा 250 25’ दक्षिण अक्षांश पर क्रोकाडाइल नदी इसमें आकर मिलती है। इस संगम के एक मील नीचे संमिलित धारा मनहीसा निकलती है, लिबोंबो में 626 फुट की कोमाटी पूर्ट नामक दरार से बहती हुई यह तटीय मैदान में पहुँचती है। यहाँ अनेक मनमोहक प्रपात हैं। (नन्हें लाल)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें