शब्दकोश

कोस्टा रीका

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

कोस्टा रीका मध्य अमरीका का सबसे छोटा देश। इसके उत्तर में निकारागुआ (Nicaragua) गणतंत्र, पूर्व में कैरिबीएन सागर, दक्षिणपूर्व में पैनामा और दक्षिणपश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 19,650 वर्ग मील है। उत्तर पूर्व में केलोडोनिया और दक्षिण पूर्व में कारडिलेरा-दी-तालामानका पर्वत हैं। इस प्रदेश की सबसे ऊँची चोटियाँ पोआस (8,930 फुट), बारबा (9,534 फुट) और इराजू (11,260 फुट) हैं। मध्य भाग पठारी है। पर्वतों पर बर्फ जमी रहती है तथा मैदानी क्षेत्र उष्ण रहते हैं। सैनजुआन नदी निकारागुआ (Nicaragua) झील से निकलकर निकारागुआ और कोस्टा रीका प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा निर्धारित करती हुई कैरिबीएन सागर में गिरती है। रीवेंटा जान नदी मध्य पठार से निकलर कर कैरिबीएन सागर में गिरती हैं।

कोस्टा रीका प्रदेश का 50 प्रतिशत भाग घने जंगलों से ढँका है। समुद्रतल से 3,000 फुट की ऊँचाई तक उष्णकटिबंधीय और 7,000 फुट के ऊपर ओक के जंगल प्राप्त होते हैं। आवागमन के साधनों की न्यूनता के कारण जंगलों का उपभोग सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। इस देश की कृषियोग्य भूमि 1404,000 एकड़ है। यहाँ से केला, कहवा और सनई का निर्यात होता है। कोस्टा रीका का विदेशी व्यापार संयुक्त राज्य अमरीका से अधिक होता है। यहाँ की राजधानी सैनहोज़ा (San-Jose) है। अन्य नगरों मे कारतागो (Cartago) और आलाहवेला (Alajuela) उल्लेखनीय हैं। (भूपेद्रकांत राय)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT