कोट्टयम भारत के केरल राज्य का प्रमुख नगर। (स्थिति 90 36’ उ. अ. सं 760 31’ पू. दे.)। यह दक्षिण रेलखंड के कोचीन-त्रिवेंद्रम-रेलमार्ग पर स्थित है। यहाँ ईसाइयों द्वारा स्थापित कई स्कूल एवं कालेज हैं। मुद्रणालयों के लिये यह नगर प्रसिद्ध है। यहाँ से मलयालम भाषा के अनेक समाचारपत्र एवं पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं। यहाँ सीमेंट तथा विशेष प्रकार की ईटों के कारखाने हैं। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें