कोयना महाराष्ट्र के सतारा जिले में देशमुखबाड़ी के निकट पोफली में स्थित कोयना नामक नदी पर स्थापित जलविद्युत् परियोजना। इस परियोजना का आरंभ 1962-63 में किया गया था और पहले चरण में भूमिगत बिजली घर की स्थापना की गई थी। इस बिजली घर से 5,40,000 किलोवाट का संप्रति उत्पादन हो रहा है। इसके अतिरिक्त 3,20,000 किलोवाट बिजली के उत्पादन के निमित्त व्यवस्था की जा रही है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें