क्वालालूमपुर मलाया संघ एवं उसके अंतर्गत सलैंगर (Selangor) राज्य की राजधानी (स्थिति :380 उ. अ. तथा 1010 37’ पू. दे.)। इसका विकास सर्वप्रथम टिन की खान खोदने के उद्देश्य से हुआ। तत्पश्चात् जब इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में टिन की अन्य खानों का पता चला तथा रबर के बगीचे लगाए गए तब इस नगर की उन्नति बहुत तेजी से हुई। फलत: पिछले 20 वर्षों में इसकी जनसंख्या लगभग चौगुनी हो गई। मलाया का अब यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहाँ टिन गलाने का कारखाना है। 1958 ई. में मलाया विश्वविद्यालय सिंगापुर से स्थानांतरित कर क्वालालूमपूर में स्थापित किया गया। इस नगर में अनेक आधुनिक शैली के भवन हैं। 1959 में यहाँ की जनसंख्या 4,77,238 थी। यहाँ के निवासियों में चीनियों की संख्या काफी बड़ी है। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें