क्योगा पूर्वी अफ्रीका के दक्षिणी यूगांडा प्रांत में स्थित झील (स्थिति : 10 30’ उ. अ. से 330 0’ पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल 1,000 वर्गमील है। इस झील के चारों ओर अन्य झीलों के समूह हैं। दक्षिण दिशा में 100 मील की दूरी पर विक्टोरिया झील, 130 मील पूर्व अलवर्टा झील तथा दक्षिणपश्चिम में 275 मील की दूरी पर एडवर्ड झील है। क्योगा झील का निर्माण भंजन द्वारा हुआ है। अफ्रीका की प्रसिद्ध नदी नील ट्यांगानिका झील से निकलकर आवंन और रिपन जलप्रपातों से होकर क्योगा झील में गिरती है और पुन: निकलकर उत्तरी दिशा में बहने लगती हैं। क्योंगा मीठे पानी की झील है। (भूपेद्रकांत राय)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें