शब्दकोश

क्योतो

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

क्योतो जापान के यमाशिरों प्रांत में स्थित नगर (स्थिति : 350 1’ उ. अ. तथा 1350 46’ पू. दे.)। जनसंख्या 12, 04,084 (1955)। क्वामू शासन काल में इसे हे यान जो अर्थात्‌ शांति का नगर की संज्ञा दी गई थी1 11वीं शताब्दी तक क्योतो जापान की राजधानी था और आज भी पश्चिमी प्रदेश की राजधानी है। 1890 ई. में इस नगर को बीवा झील सें लगभग 7 मील लंबी नहर द्वारा संबंधित कर दिया गया।

विशाल मंदिरों, भव्य प्रासादों और कलात्मक भवनों के लिए क्योतो संपूर्ण जापान में प्रसिद्ध है। यहाँ रेशम के कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन, कसीदाकारी, रंगनिर्माण, पंखा, खिलौना और अन्य प्रकार के धातु के बर्तनों का उद्योग अधिक विकसित है। यह जापान में बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा केंद्र है। यहाँ एक विश्वविद्यालय तथा एक कलाकेंद्र हें। (भूपेद्रकांत राय)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT