मालदीव भारत के केरल राज्य से लगभग 400 मील दक्षिण पश्चिम में लगभग 2,000 प्रवाली द्वीपों का समूह है, जो 17 प्रवाल वलयों में बँटा है। इनमें से लगभग 220 द्वीपों में ही लोग रहते हैं। इन द्वीपों का क्षेत्रफल 115 वर्ग मील है। यहाँ की राजधानी माली (Male) है, जिसकी जनसंख्या 12,000 है। यहाँ के निवासी मुसलमान है। नारियल के पेड़ अधिक उगते है। लोगों का मुख्य पेशा मछली मारना है। 1887 ई. से ये द्वीप ब्रिटिश संरक्षण में रहे, सन् 1960 से इनका शासन भारत की केन्द्रीय सरकार के अधीन है। [प्रेमांकर तिवारी]
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें