शब्दकोश

नागपट्टणम

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

नागपट्टणम यह तमिलनाडु राज्य में तंचावुर जिले का, मद्रास (चेन्नई) नगर से 212 मील दूर स्थित नगर है। प्राचीन काल में नाग लोगों की राजधानी रहने के कारण इसका नाम भी नागपट्टणम पड़ा। बाद में यह पुर्तगालियों का निवासस्थान बन गया। सन्‌ 1660 में इसपर डच लोगों ने अधिकार कर लिया तथा सन्‌ 1881 तक वे इसपर राज्य करते रहे। यहाँ पर पुरानी इमारतों में से एक मंदिर प्रसिद्ध है। संत मिरान साहब मखन का एक मकबरा भी यहाँ है। साल में एक बार संत के जन्मदिन पर यहाँ मुसलमानों का बहुत बड़ा मेला लगता है। यह बहुत ही अच्छा बंदरगाह भी है। सन्‌ 1869 में यहाँ पर 80 फुट ऊँचा प्रकाशस्तंभ बनाया गया था। इसका व्यापार में काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर जूट के बोरे, खाल, तंबाकू, शक्कर, गोंद, रेजिन आदि बाहर से मँगाए जाते हैं तथा चावल, जानवर, घी, तंबाकू, सिगार आदि बाहर भेजे जाते हैं।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT