निजामाबाद 1. जिला, भारत के आंध्र राज्य में दक्षिणी पठार पर स्थित प्रसिद्ध जिला है। यहाँ का क्षेत्रफल 3,105 वर्ग मील तथा जनसंख्या 10,22,013 (1961) थी। इसके उत्तर में गोदावरी तथा पश्चिम में मानजरा नदी है। जिले के दक्षिण-पश्चिम में निज़ामसागर नामक जलाशय है। जिले में मुख्यत: लाल मिट्टी की भूमि है। इसका जलनिकास गोदावरी की सहायक नदियों द्वारा होता है। यहाँ की मुख्य उपज धान, ज्वार, बाजरा, तिल, मूँगफली, कपास, तंबाकू एवं गन्ना हैं। निज़ामसागर की नहरों के समीप गन्ने की खेती की जाती है। यहाँ धान कूटने एवं तेल पेरने के उद्योग विकसित हैं। बीड़ी एवं रेशमी वस्त्रों का निर्माण भी यहाँ होता है।
2. नगर, 180 45 उ.अ. तथा 780 7 पू. दे.। उपर्युक्त जिले में निजामाबाद नगर भी है। यहाँ की जनसंख्या 79,093 (1961) थी। यह सड़कों का केंद्र तथा व्यापारिक उत्पादों की मंडी है। यहाँ धान और कपास से संबंधित मिलें हैं तथा एक औद्योगिक शिक्षा संबंधी स्कूल है।
3. कस्बा, उत्तर प्रदेश में टोंस नदी के किनारे आजमगढ़ जिले में आजमगढ़ नगर से आठ मील पश्चिम में एक कस्बा है, जो गेहूँ गन्ना, और धान की उपज के क्षेत्र में स्थित है। (कृष्णमोहन गुप्त)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें