पालामऊ स्थिति :से उ.अ. तथासे पू.दे.। यह भारत में बिहार राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर में शाहाबाद तथा गया, पूर्व में गया, हजारीबाग एवं राँची, पश्चिम में सरगूजा तथा मिर्ज़ापुर और दक्षिण में सरगूजा तथा राँची जिले हैं। इसका क्षेत्रफल 4,925 वर्ग मील तथा जनसंख्या 11,87,789 (1961) थी। यहाँ छोटी छोटी पहाड़ियाँ हैं जो दक्षिण में सबसे अधिक ऊँची तथा क्रमश: उत्तर की ओर नीची होती जाती हैं। यहाँ का जलवायु समशीतोष्ण है तथा अप्रैल, मई एव जून में पश्चिम की ओर से गरम शुष्क हवाएँ चलतीं हैं। वार्षिक औसत ताप 25रू सें. एवं औसत वार्षिक वर्षा 49 इंच है। यह कृषिप्रधान जिला है, जहाँ धान, मडुआ, मक्का, चना, जौ, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, कोदो, सावाँ, दलहन, गन्ना तथा तिलहन आदि अधिक उगते हैं। यहाँ पशु पालन भी होता है। गरमियों में चरवाहे दक्षिण की ओर पहाड़ियों पर चले जाते हैं। खेती के लिए सिंचाई का भी उत्तम प्रबंध है। यहाँ के खनिजों में कोयले का प्रमुख स्थान है। इसके अतिरिक्त चूने का पत्थर, बॉक्साइट, बालू का पत्थर, ताँबा तथा लोहा भी प्राप्त होता है। यहाँ सूती कपड़ा, लाख एवं चांदी के गहने, कंबल, टाट, देशी पिस्तौल तथा लोहे की कुछ वस्तुओं के उद्योग हैं। बाहर जानेवाली वस्तुओं में लाख, घी, तिलहन, कोयला, बाँस तथा बाहर से आनेवाली वस्तुओं में नमक, चीनी, तंबाकू चावल, मिट्टी का तेल आदि प्रमुख हैं। यहाँ का प्रशासनिक केंद्र डाल्टनगंज है। डाल्टनगंज की जनसंख्या 25,270 (1961) थी।
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें