साबरमती नदी यह पश्चिमी भारत की नदी है, जो मेवाड़ की पहाड़ियों से निकलकर 200 मील बहने के उपरांत दक्षिण पश्चिम की ओर खंबात की खाड़ी में गिरती है। इसके द्वारा लगभग 9,500 वर्ग मील क्षेत्र का जल निकास होता है। इस नदी का नाम साबर और हाथमती नामक नदियों की धाराओं के मिलने के कारण साबरमती पड़ा। अहमदाबाद नगर और इसके आसपास नदी के किनारे कई तीर्थस्थल हैं। इसके द्वारा निक्षेपित गाद में फसलें अच्छी होती हैं। (अजितनारायण मेहरोत्रा)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें