शब्दकोश

टोगोलैंड स्थिति

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

टोगोलैंड स्थिति : 60 15 उ. अ. तथा 10 35 पू. दे.। पश्चिमी अफ्रीका का एक सँकरा क्षेत्र है जिसे 1956 ई0 में दो भागों में विभाजित कर दिया गया है। पश्चिमी भाग ब्रिटेन के अधीन गोल्ड कोस्ट (घाना 1957) में मिला दिया गया तथा पूर्वी भाग (टोगो) फ्रांस के अधिकार में चला गया (दे. टोगो)। इसके पूर्व में डहोमी, उत्तर में, 'अपर वोल्टा' तथा दक्षिण में गिनी की खाड़ी है। उत्तर-दक्षिण इसका विस्तार 340 मील है तथा पूर्व-पश्चिम इसकी अधिकतम चौड़ाई 140 मील है। समुद्रतट पर इसकी चौड़ाई केवल 32 मील रह जाती है। इसका क्षेत्रफल 13,041 वर्ग मील है।

2,000 फुट औसत ऊँचाईवाली दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर फैली टोगो पहाड़ियाँ इस क्षेत्र को दो बराबर त्रिभुजों में बाँटती हैं। इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा स्थान एगो पहाड़ी (Mt. Agow) है जिसकी ऊँचाई 3,406 फुट है। यहाँ के आदिवासी नीग्रो जाति के हैं। (नृपेंद्रकुमार सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT