शब्दकोश

टोकॉन्टींस

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

टोकॉन्टींस (Tocantins) नदी ब्राजिल में, अमेजन नदी की एक मुख्य सहायक नदी है। टोकॉन्टींस गोयास प्रांत से निकल कर, कैरोलिना के उत्तर की ओर बहती है और गोयास तथा माराँयो (Maranhao) प्रदेशों की सीमा भी बनाती है। इंपरटराइज (Imperatriz) से पश्चिम की ओर तथा पारा प्रांत के मध्य से उत्तर की ओर बहती हुई, लगभग 50 मील बेलेम के दक्षिण-पश्चिम में अमेजन नदी के दक्षिणी चौड़े मुहाने में मिल जाती है। टोकॉन्टींस की मुख्य सहायक नदी आराग्वाइआ (Araguaia) है जो मारबो (Marabo) के ऊपर स्थित साउँ ज्वाउंस दू आराग्वाइआ (Saojoas do Araguaia) पर मिलती है। टोकॉन्टींस नदी की संपूर्ण लंबाई 1,640 मील है। यह इंपरटराइज से लेकर साओ ज़ारो तक तथा टूकुर्मी (Tucurmi) से अपने मुहाने तक ही नौकागम्य है, इसके अतिरिक्त इसका समस्त पथ जलप्रपात एवं झरनों से पूर्ण है। कैरोलिना तथा माराबो नगरों के पास नदी से हीरा भी निकाला जाता है। (विजयराम सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT