लेख

गुड़गांव के जलयोद्धा

Author : जागरण याहू

गुड़गांव में सामाजिक विकास का जिम्मा उठा रखा है, श्रमदानी आरके भटनागर ने। आरके भटनागर पिछले चालीस वर्ष से अमेरिका में रह रहे हैं। सारी सुविधाएं अमेरिका में मिलने के बाद भी उनके मन में भारत के विकास में अपना योगदान देने की दिली इच्छा जागृत होती है। यहां सुशांत लोक में रहकर भटनागर सामाजिक विकास, पौधरोपण, जल संचयन से जुड़े हैं। एक तरह से भटनागर कालोनीवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। होली, दिवाली, चाहे कोई भी त्योहार हो वे अपने देश वासियों के साथ मनाना नहीं भूलते। वे चाहते है कि गुड़गांव की आबोहवा शुद्ध हो, लोग भयमुक्त हो, सभी अपनी जिम्मेदारी से काम करे और एक दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत बने। इसी दिशा में रहते हुए भटनागर सुशांत लोक कालोनी को हरा भरा करने, जल संचयन व सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुटे हैं।

प्रस्तुति : भूप सिंह जून, प्रियंका दुबे मेहता [गुड़गांव]

साभार - जागरण- याहू

SCROLL FOR NEXT