केलाही, चन्द्रदीपा, गोलपहाड़ी व अन्य पहाड़ों पर लीज दिया गया है। विकास की अंधी दौड़ में उत्खनन बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरण, लोक-जीवन, वन्य जीवन और मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंच रहा है। दुष्परिणाम हमारे सामने है। यहां की पहाड़ी से रजिया नदी सहित कई अन्य जोरिया निकली हैं, जो लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। यह नदी सालोंभर जीवंत रहती है। अब नदी की धारा कम होती जा रही है। जिसके कारण पहाड़ी पर मिलने वाले बेशकीमती औषधियां समाप्त हो रही हैं।
नाला स्थित मालंचा पहाड़ स्थित मंदिर और इसके चारों ओर फैली हरियाली अपनी ओर खींचती है। पहाड़ की तराई मेंं मालंचा देवी का मंदिर भी है। पहाड़ की चोटी पर अंग्रेजी सिपाहियों के साथ लड़ी गई लड़ाई ऐतिहासिक थी। लड़ाई में रमना आहड़ी और कड़िया पुजहर की वीरता का गवाह यह क्षेत्र उपेक्षा से अब भी मुख्यधारा से अछूता है।