peru forest 
लेख

वर्षावन कैसे बनता है?

Author : रेट ए. बटलर

प्रत्येक वर्षावन अद्वितिय होता है परन्तु सभी उष्णकटिबंधीय वर्षावनों (Tropical Rainforest) में कुछ सामान्य लक्षण पाये जाते हैं।

  • - स्थितिः

    वर्षावन “उष्णकटिबधों” में पाये जाते हैं।
  • - वर्षाः

    वर्षावन प्रतिवर्ष कम से कम 80 इंच वर्षा प्राप्त करते हैं।
  • - कैनोपी (Canopy):

    वर्षावन एक छत या कैनोपी (Canopy) बनाते हैं जो पास पास उगे हुए वृक्षों की शाखाओं और पत्तियों के द्वारा निर्मित होती है। वर्षावन में अधिकांश पौधे और जीव-जन्तु इसी छत के नीचे रहते हैं। यह छत भूमि से 100 फीट उँची हो सकती है।
  • - जैवविविधताः

    वर्षावनों में उच्च स्तरीय जैव विविधता पायी जाती है। जैव विविधता शब्द का उपयोग एक पारिस्थिक तंत्र में पाये जाने वाले सभी सजीवों के लिये किया जाता है-जैसे पौधे, जीव-जन्तु, और फंफूद (fungus)। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी की सतह पर पाये जाने वाले लगभग आधे पौधे और जीव-जन्तु वर्षावनों में रहते हैं।
  • - प्रजातियों के बीच सहजीवी सम्बन्धः

    वर्षावनों में प्रजातियां अक्सर मिलजुल कर कार्य करती हैं। सहजीवी सम्बन्ध वह सम्बन्ध है जिसमें दो प्रजातियां एक दूसरे से लाभ उठाती हैं। उदाहरण के लिये कुछ पौधे चींटीयों के लिये शर्करा और घर उपलब्ध कराते हैं। इसके बदले में चींटीयां पौधों को अन्य कीटों से संरक्षित करती हैं जो पौधे की पत्तियों को खाकर नष्ट कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT