स्टोरी टेलिंग वेबिनार 

 
Events

पानी की तलाश: 5 लोग, 5 जगहें, 5 कहानियां - विश्‍व जल दिवस पर स्‍टोरीटेलिंग वेबिनार

Author : अजय मोहन

पानी की कुछ कहानियां कभी सुर्खियों तक नहीं पहुंच पाती हैं। वे पहाड़ों के झरनों, गाँवों के तालाबों, पाइपों और उन लोगों के रोज़मर्रा के जीवन में रची-बसी होती हैं, जो उन पर निर्भर हैं।

पिछले एक साल में, 'इंडिया वॉटर पोर्टल' की 'रीजनल स्टोरीटेलिंग फेलोशिप' ने पाँच युवा साथिओं के साथ मिलकर देश भर में पानी के एक शांत सफर को करीब से देखा। जम्मू-कश्मीर, मेघालय, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से अंग्रेजी और हिंदी में रिपोर्टिंग के माध्‍यम से, इन पॉंचों ने यह जानने की कोशिश की कि पानी कैसे समुदायों, संस्कृतियों और स्थानीय वास्तविकताओं को आकार देता है।

इस #WorldWaterDay (विश्व जल दिवस) पर, हमारे फेलोज़ के साथ एक ऑनलाइन सत्र में जुड़ें, जहां वे ज़मीनी स्तर की 5 कहानियां साझा करेंगे। प्रत्येक कहानी उन लोगों, उन रास्तों और उन क्षणों को बयां करती है, जो रिपोर्टिंग पूरी होने के बाद भी इनके ज़हन में ताज़ा हैं।

आइए, भारत के अलग-अलग हिस्सों से पानी की इन पाँच दिलचस्प कहानियों को सुनें, सवाल पूछें और करीब से समझें।

ऑनलाइन सेशन में शामिल होने के लिए अभी रजिस्टर करें 

दिनांक: 22 मार्च 2026

समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (ज़ूम पर ऑनलाइन)

रजिस्टर करने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/4cKAniP

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT