नौकरियां और अवसर

CMS में कम्युनिकेशन एक्सपर्ट की जरूरत, जॉब लोकेशन नई दिल्ली

सीएमएस वातावरण के साथ काम करने का यह अवसर आपको पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ मीडिया और कम्युनिकेशन के जरिए समाज में बदलाव लाने का मौका देता है।

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

पर्यावरण और संचार के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ (सीएमएस), नई दिल्ली ने एनवायरनमेंटल कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप पत्रकारिता, जन संचार, मीडिया या कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में हैं तो आप इस पद के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। इस पद पर रहते हुए सीएमएस वातावरण की टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा और पर्यावरण जागरूकता की दिशा में काम करना होगा।  

CMS VATAVARAN भारत का एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और फोरम है, जिसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। इसका उद्देश्य फिल्मों और संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह मंच शोधकर्ताओं, फिल्म निर्माताओं, पत्रकारों, छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों को एक साथ जोड़ता है।

पद का विवरण  

पद का नाम : Environmental Communication Executive
स्थान : नई दिल्ली
क्षेत्र : पर्यावरण, जल, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता
अनुभव : जनसंचार क्षेत्र में कम से कम 4-5 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता :  पर्यावरण विज्ञान / प्रबंधन / शिक्षा या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन

इस भूमिका में चयनित उम्मीदवार को विभिन्न संस्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, कॉर्पोरेट और सरकारी निकायों के बीच पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए नई संचार रणनीतियां तैयार करनी होंगी।

मुख्य जिम्मेदारियां  

  • रिसर्च करना और प्रोफेशनल प्रस्ताव (Proposals) तैयार करना

  • प्रेस रिलीज, न्यूज़लेटर और अन्य कम्युनिकेशन सामग्री तैयार करना

  • सोशल मीडिया और वेबसाइट कंटेंट मैनेज करना

  • पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों के साथ संबंध विकसित करना

  • मीडिया नेटवर्किंग और कवरेज मैनेजमेंट

  • प्रोजेक्ट्स की डॉक्यूमेंटेशन और रिपोर्टिंग

कैसे अप्‍लाई करें 

इच्‍छुक उम्मीदवार अपना Updated Resume और Cover Letter ईमेल: hr@cmsindia.org पर भेज सकते हैं। जिसमें सब्जेक्ट लाइन “Job Application Environmental Communication Executive” होनी चाहिए। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT