अगर आप 3D मॉडलिंग, BIM और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कार्यरत हैं या करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। WSP इंडिया में Lead BIM Technician (Waste Water) के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं और BIM टेक्नोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस पद की जॉब लोकेशन नोएडा - उत्तर प्रदेश, मुंबई - महाराष्ट्र और बेंगलुरु - कर्नाटक है।
यह भूमिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर देती है। इस पद पर रहते हुए व्यक्ति को WSP की USA GCC Water Team और बेंगलुरु के साथ कोऑर्डिनेशन का काम करना होगा। यही नहीं कार्य के दौरान जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ अमेरिका की यात्रा भी करनी होगी। उम्मीदवार को टीम के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स को मैनेज करना होगा।
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
Civil 3D, Revit और Plant 3D में उच्च गुणवत्ता वाले 3D BIM मॉडल तैयार करना
न्यूनतम सुपरविजन में विभिन्न 3D CAD मॉडलिंग असाइनमेंट्स को पूरा करना
BIM Lead, Sr. Design Engineers और अन्य टीम के साथ समन्वय कर ड्रॉइंग और मॉडल तैयार करना
AutoCAD, Civil3D, Revit आदि टूल्स का उपयोग करके डिज़ाइन, लेआउट और ड्रॉइंग तैयार करना
Hand sketches, BIM Execution Plans और आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग्स को समझकर मॉडलिंग करना
WTP/WWTP (Water Treatment / Waste Water Treatment) प्रोजेक्ट्स पर कार्य करना
3D/4D मॉडल से 2D शीट्स (प्लान, सेक्शन, डिटेल) तैयार करना
Navisworks और Revit का उपयोग कर Clash Detection और रिपोर्ट तैयार करना
अंग्रेजी भाषा पर अच्छा नियंत्रण (लिखित और मौखिक)
अमेरिका की वाटर इंडस्ट्री के मानकों की समझ
प्रॉबलम-सॉल्विंग और एनालिटिकल स्किल
AutoCAD, Civil 3D, Revit, Plant 3D जैसे टूल्स का अनुभव
टीम में काम करने की क्षमता और जिम्मेदारी का भाव
प्रेशर में काम करने की क्षमता
गहराई में जाकर समझ स्थापित करना और सटीक निर्णय लेने की क्षमता
Engineering में Degree या Diploma
Civil / Structural / Architectural / Mechanical ड्रॉइंग्स का अनुभव
Revit और BIM टूल्स में गहन ज्ञान
Revit में plans, sections, elevations, schedules आदि तैयार करने का अनुभव
Multiple Revit files को लिंक और मैनेज करने की क्षमता
Navisworks में clash detection का अनुभव
Dynamic blocks और 3D visualization की समझ
अनिवार्य कौशल : इस पद के लिए Civil 3D, BIM Modeling, Revit, Autodesk Tools, 3D Modeling और Water Infrastructure Projects में अनुभव अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास Microstation और Advanced Civil 3D का कौशल है उन्हें वरीयता दी जाएगी।
इस पद पर नियुक्ति से पहले बैकग्राउंड वैरिफिेकेशन अनिवार्य है। उसी के सफलतापूर्वक पूरा होने पर निर्भर करेगा कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज़ और जानकारी सही और पूर्ण रूप से प्रदान करनी होगी।
अप्लाई करने के लिए क्लिक करें - Lead BIM Technician - Waste Water
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें