अगर आप जल संसाधन, हाइड्रोलॉजी और पर्यावरणीय शोध में करियर बनाना चाहते हैं, तो स्कूल ऑफ इन्वॉयर्नमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी (SES), इंडियन इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन सेटेलमेंट्स ( IIHS) में आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। यह पद बेंगलुरु के शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जल निकायों के संरक्षण और पुनर्स्थापन से जुड़ा है।
SES इस संस्थान का एक प्रमुख विभाग है। इसका Long-term Urban Ecological Observatory (LTUEO) दुनिया का पहला मेगा-सिटी ऑब्जर्वेटरी है, जो शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच सस्टेनेबल समाधान विकसित करता है। संस्थान में जल संसाधन से जुड़े कार्यों में एक परियोजना सहायक की जरूरत है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को बेंगलुरु में शहरी झीलों और वेटलैंड्स के संरक्षण पर आधारित प्रोजेक्ट के तहत काम करना होगा।
चयनित उम्मीदवार को हाइड्रोलॉजिकल मॉडलिंग और विश्लेषण करना होगा। फील्ड मॉनिटरिंग और डेटा संग्रह के साथ GIS और रिमोट सेंसिंग आधारित अध्ययन, प्रयोगात्मक अध्ययन और लैब एनालिसिस
करनी होगी। इसके अलावा हितधारकों के लिए ट्रेनिंग और वर्कशॉप आदि का आयोजन करना होगा।
उन्नत हाइड्रोलॉजिकल मॉडल्स पर कार्य करना
फील्ड डेटा के आधार पर स्थानीय मॉडल विकसित करना
IIHS और अन्य साइट्स पर फील्ड स्टडी करना
GIS विश्लेषण में सहयोग देना
पर्यावरण मॉनिटरिंग से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स में योगदान
संस्थान की रिसर्च, ट्रेनिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लेना
उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
B.Tech / M.Tech (Civil / Environmental / Hydrology / Water Resources)
कम से कम 1 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
सैटेलाइट और स्पेशियल डेटा के साथ कार्य का अनुभव
फील्ड इंस्ट्रूमेंट्स और ऑटोमेटेड डेटा सिस्टम का ज्ञान
डेटा एनालिसिस और प्रयोगात्मक डिजाइन की समझ
किसी एक प्रोग्रामिंग भाषा और MS Office में दक्षता
टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत हों
जॉब लोकेशन - IIHS किंगेरी परिसर, बेंगलुरु (भारत के अन्य स्थानों पर यात्रा की आवश्यकता हो सकती है)।
प्रारंभिक अनुबंध: 11 महीने (आगे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है)
आवेदन की अंतिम तिथि: पद भरने तक आवेदन खुले हैं
कैसे करें आवेदन - आवेदन करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें और पद को चुनें। अप्लाई बटन पर क्लिक करें और अपना विवरण भरें।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें