नौकरियां और अवसर

WOTR में कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट की नौकरी, आवेदन करें अभी

यदि आपके पास पत्रकारिता, पब्लिक रिलेशन या कम्‍युनिकेशन की फील्‍ड में अनुभव है तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि नहीं तो आप यह पोस्ट अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

यदि आपके पास पत्रकारिता या जन संचार में डिग्री है और कम से कम दो साल का अनुभव है और आप जल क्षेत्र, ग्रामीण विकास और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो वॉटरशेड ऑर्गनाइज़ेशन ट्रस्ट (WOTR) में कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट के पद के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। दरअसल जल के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है।

Watershed Organisation Trust (WOTR) ने पुणे, महाराष्ट्र में Communication Specialist (Media & PR) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद की जॉब लोकेशन भी पुणे ही है। यह पद उन लोगों के लिए खास है जो कहानी कहने (storytelling), मीडिया कम्युनिकेशन और सामाजिक प्रभाव वाले काम में रुचि रखते हैं। इस पद पर रहते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। साथ ही ज़मीनी कहानियों को भी ऊपर लाने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा ग्रामीण और जल क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्‍त होगा। जलवायु परिवर्तन और आजीविका पर वास्तविक प्रभाव को करीब से जानने वा सीखने का अनुभव मिलेगा। साथ ही इस पद पर रहते हुए आपको फील्ड पर जाने का मौका मिलेगा और ज़मीनी स्तर पर चीजें सीखने को मिलेंगी।

पद का नाम: कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट (मीडिए एवं पीआर)

स्थान: पुणे, महाराष्ट्र

अनुभव: न्यूनतम 2 वर्ष (कम्‍युनिकेशन / पब्लिक रिलेशन / पत्रकारिता)

मुख्य जिम्मेदारियां

इस पद पर चयनित उम्मीदवार को WOTR की संचार रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी:

  • ब्लॉग, सोशल मीडिया, न्यूज़लेटर और रिपोर्ट्स के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार करना

  • मीडिया आउटरीच और प्रेस रिलीज़ तैयार करना

  • विभिन्न हितधारकों (stakeholders) के साथ संचार बनाए रखना

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म और टूल्स का उपयोग कर कैंपेन चलाना

  • टीमों के साथ मिलकर कम्युनिकेशन रणनीतियां बनाना

  • आवश्यकतानुसार फील्ड विज़िट करना

आवश्यक योग्यता

  • कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन या पत्रकारिता में कम से कम 2 साल का अनुभव

  • उत्कृष्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग स्किल

  • मल्टीपल प्लेटफॉर्म (सोशल मीडिया, रिपोर्ट, ब्लॉग) पर काम करने का अनुभव

  • मीडिया रिलेशन और प्रेस मैनेजमेंट का ज्ञान

  • टीमवर्क और प्रेजेंटेशन स्किल्स

वॉटरशेड ऑर्गनाइज़ेशन ट्रस्ट पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, जल संरक्षण, सतत कृषि और जलवायु-लचीली आजीविका पर काम कर रहा है। यह संस्था जमीनी स्तर पर काम करते हुए पर्यावरण और समाज दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए जानी जाती है।

आवेदन की प्रक्रिया

इस पद के लिए आप नीचे दी गई विधि से अप्‍लाई कर सकते हैं -

ऑनलाइन आवेदन: https://wotr.org/careers-at-wotr/

गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है: Form Link

अपना रिज्युमे भेजें: careers@wotr.org (Subject Line: Re: Communication Specialist (Media & PR))

महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन की अंतिम तारीख नहीं दी गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप देरी करें। आवेदन पद भरने तक ही खुले हैं। और हां आवेदन से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप फील्ड विज़िट के लिए तैयार रहेंगे।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT