शब्दकोश

गाजीपुर

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

गाजीपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रधान नगर तथा जिला (स्थिति : 25 35 उ. अ. तथा 83 36 पू. दे.)।

गंगा के ऊँचे कगार पर बसा यह नगर दो मील से अधिक लंबा तथा ........ मील चौड़ा है। गंगा पर कई पक्के घाट निर्मित है। यहां एक किला, चालीस खंभों पर खड़ा राजमहल तथा अनेक मस्जिदें और मंदिर हैं। यह नगर उत्तर प्रदेश के अफीम विभाग का केंद्र है और यहां अफीम का एक बड़ा कारखाना (45 एकड़ में विस्तृत) है। यह नगर विभिन्न प्रकार के फूलों से बने तेल, इत्र तथा सुंगधित जल (केवड़ाजल, गुलाबजल)आदि के लिए मध्यकाल से प्रसिद्ध रहा है। रेलमार्ग खुलने के पहले गंगा नदी द्वारा व्यापार होता था और गाजीपुर उत्तर भारत के इने गिने व्यापारिक नगरों में था। (काशीनाथ सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT