शब्दकोश

गालाट्स

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

गालाट्स डैन्यूब नदी के बाएँ किनारे पर, नदी के मुहाने से लगभग 145 किमी. पश्चिम में स्थित, रूमानिया का एक प्रसिद्ध नगर (स्थिति : 450 30’ उ. अ., 280 पू. दे.)। डैन्यूब की दो सहायक नदियाँ, सिरेत तथा प्रुथ, इस नगर से क्रमश: 5 किमी. पश्चिमी तथा 16 किमी. पूर्व मुख्य नदी से मिलती हैं। यह नगर उपकूलीय दलदली भूमि में अपेक्षाकृत उच्च भूमि पर बसा है। यह रूमानिया के जलसेना विभाग, डैन्यूब जलमार्ग कंपनी तथा वहाँ की व्यापारिक संस्थाओं का प्रधान केंद्र है। यह नगर ब्रैला तथा बुकारेस्ट से रेल द्वारा जुड़ा है। औद्योगिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण है। यहाँ खनिज तेल साफ करने, लकड़ी, चीरने, साबुन एवं अनेक रासायनिक पदार्थ बनाने के कारखाने हैं। देश के सभी आयात एवं लकड़ी के निर्यात के लिए गालाट्स ही मुख्य बंदरगाह है। केवल खाद्यान्न के निर्यात में यह ब्रैला के बाद देश में अपना द्वितीय स्थान रखता है। सन्‌ 1944 में पीछे हटते हुए जर्मन सैनिकों ने इसके पोताश्रय को काफी क्षति पहुँचाई थी। (नर्मदेवर प्रसाद)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT