शब्दकोश

गिलगिट

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

गिलगिट नगर और प्रदेश (वज़ारत wazaret) स्थिति : 350 55’ उ. अ. और 740 23’ पू. दे.। कश्मीर में सिंधु नदी की सहायक गिलगिट नदी के दाहिने किनारे पर सिंधु से 24 मील दूर 4,890 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहां 65 के घेरे में 18,000 फुट से लेकर 26,000 फुट तक की ऊँचाई की लगभग 32 चोटियाँ हैं। वर्षा की मात्रा कम है। जलवायु स्वास्थ्यप्रद और शुष्क है। बर्फ अधिक समय तक रुकती नहीं। घाटी अत्यधिक उपजाऊ है और कृषिगत भूमि पर जनसंख्या का घनत्व लगभग 1,200 व्यक्ति प्रति एकड़ से ऊपर है। 7,000 फुट की ऊँचाई के ऊपर पाइन और फर के जंगल पाए जाते हैं जिनमें बकरियाँ, जंगली कुत्ते, लाल रीछ तथा स्थानपरिवर्तन करनेवाले पक्षी आदि पाए जाते हैं। कृषिकर्म अधिकतर 9,000 फुट के ऊपर होता है। नदियों में सोना प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नगर से घाटी में सड़कें विकेंद्रित होती हैं। पट्टू नगर का प्रमुख औद्योगिक उत्पादन है। यारकंद से राजमार्ग द्वारा संबंधित हो जाने पर नगर की औद्योगिक उन्नति की अधिक संभावना है। निकटतम रेलवे स्टेशन हसन अब्दाल यहां से 250 मील दूर है।

मंदिरों में शिलालेखों के आधार पर यह एक हिंदू राज्य की राजधानी प्रतीत होता है। इसका प्राचीन नाम सरगिन (Sargin) था जो बदलकर गिलिट और फिर गिलगिट हो गया। स्थानीय भाषा में अब भी यह गिलिट या सरगिन गिलिट ही कहा जाता है। अंतिम हिंदू राजा बादत (Badat) जो आदमखोर के नाम से प्रसिद्ध था, मुसलमानों द्वारा मार डाला गया। बौद्ध धर्म के भी अवशेष यहां प्राप्त होते हैं। (कैलाशनाथ सिंह.)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT