गंगैकोंडपुरम् तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली जिले में स्थित एक स्थान (स्थिति : 100 12’ उ. अ.; 790 28’ पू. दे.)। यह जैयमकोंड सोलापुर से छह मील पर है। प्राचीन काल में यह एक प्रख्यात नगर था। लोकप्रवाद हे कि वाणासुर के तपस्या के फलस्वरूप शिव ने यहाँ एक कूप में गंगा बहा दी थी जिसके कारण यह नाम पड़ा है। वस्तुत: इसे प्रथम राजेंद्र चोल ने बसाया था जो गंगैकोंडचोल कहा जाता था। यहाँ चोलकालीन एक विशाल मंदिर के अवशेष हैं। (परमेश्वरीलाल गुप्त)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें