गुंतकल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जनपद के गुट्टी उपमंडल में स्थित नगर (स्थिति : 150 90’ उ. तथा 720 23’ पू. दे.)। इसके दक्षिण पश्चिम में खुदाई में ऐतिहासिक अवशेष प्राप्त हुए हैं। नगर में स्टीम काटन प्रेस और करघा उद्योग विशेष उन्नति पर है। यह दक्षिण रेलवे का जंकशन है जो बँगलोर, विजवाडा और बेलारी से जुड़ा हुआ है। (कैलाशनाथ सिंह)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें