शब्दकोश

जिंजी

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

जिंजी स्थिति : 120 15' उ.अ. तथा 790 15' पू. दे.। यह ऐतिहासिक ग्राम है, जो मद्रास राज्य के दक्षिण आर्काडु जिले में तिंडिवनम तिरूवन्नमलै सड़क पर स्थित है। यहाँ पर एक प्रसिद्ध दुर्ग है, जो राजगिरि, कृष्णगिरि तथा चंद्रदुर्गं नामक तीन पूर्णत: सुरक्षित पार्श्वंवर्ती पहाड़ियों पर फैला है और एक दीवार से घिरा है। दुर्ग का महत्वपूर्ण भाग राजगिरि पहाड़ी पर स्थित है। यह पहाड़ी आसपास की भूमि से लगभग 600 फुट ऊँची है। रणकुशलता की दृष्टि से दुर्ग पर खड़े 10 रक्षक 10,000 शत्रुसेना को रोकने में समर्थ हो सकते थे। ऐतिहासिक अभिलेखों तथा शिल्पकला से ऐसा प्रतीत होता है कि यह किला प्राचीन विजयनगर वंशजों की ही देन है। (राधिका नारायण माथुर)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT